Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2024 (क्रमांक 4 सन् 2024) संबंधी

Published 03 December 2024

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
764
Notification no.
क्र. 10102/डी. 92/21-अ/प्रारू./छ.ग./24
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-03.764
Languages
English, Hindi

00000000000

छत्तीसगढ़ शासन

पंजीयन क्रमांक " छत्तीसगढ़ / दुर्ग/ 09 / 2013-2015 ." "बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान ( बिना डाक टिकट) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22-छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई. दिनांक 30-05-2001 . "

सत्यमेव जयते

छत्तीसगढ़ राजपत्र

(असाधारण)

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 764]

रायपुर, मंगलवार, दिनांक 3 दिसम्बर 2024- अग्रहायण 12 , शक 1946

विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय , महानदी भवन , नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

क्र. 10102 /डी . 92 / 21 -अ / प्रारू ./ छ.ग. /24. भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के अधीन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के द्वारा प्रख्यापित किया गया निम्नलिखित छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश , 2024 (क्रमांक 4 सन् 2024) एतद्वारा , सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है ।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल सिन्हा, उप सचिव .

1527 1528

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ अध्यादेश

(क्र. 4 सन् 2024)

छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश , 2024 .

छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम , 1961 (क्र. 37 सन् 1961 ) को अग्रतर संशोधित करने हेतु अध्यादेश ।

भारत गणराज्य के पचहत्तरवें वर्ष में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित किया गया ।

यतः , राज्य विधान मंडल सत्र में नहीं है और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का यह समाधान हो गया है कि ऐसी परिस्थितियाँ विद्यमान हैं, जिनके कारण यह आवश्यक हो गया है कि वे तत्काल कार्रवाई करें ।

अतएव , भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के खण्ड (1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , छत्तीसगढ़ के राज्यपाल निम्नलिखित अध्यादेश प्रख्यापित करते है:-

1.

(1 ) यह अध्यादेश , छत्तीसगढ़ नगरपालिका ( संशोधन ) अध्यादेश, 2024 कहलायेगा ।

संक्षिप्त नाम , विस्तार तथा प्रारंभ.

(2) इसका विस्तार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में होगा ।

(3 ) यह राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगा ।

2.

इस अध्यादेश के प्रवर्तित रहने की कालावधि के दौरान , छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम , 1961 (क्र. 37 सन् 1961 ) (जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रुप में निर्दिष्ट है) इस अध्यादेश की धारा 3 से 22 में विनिर्दिष्ट संशोधनों के अध्यधीन रहते हुए प्रभावी होगा । छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम , 1961 (क्र. 37 सन् 1961) का अस्थायी रूप से संशोधित किया जाना.

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 1)

धारा 3 में संशोधन.

3. मूल अधिनियम की धारा 3 के खण्ड (25- क) के पश्चात् निम्नलिखित परंतुक जोड़ा जाये, अर्थात : -

"परन्तु, अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या से अभिप्रेत है, ऐसी जनसंख्या के आंकड़े , जिसका निर्धारण विहित रीति से किया गया हो । "

4.

मूल अधिनियम की धारा 19 में, -

धारा 19 का संशोधन.

(एक) उप - धारा (1 ) के खण्ड (क) के स्थान पर , निम्नलिखित खण्ड प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्ः-

" (क) नगरपालिक क्षेत्र से प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष अर्थात् सभापति; "

(दो) उप- धारा (4 ) के स्थान पर, निम्नलिखित उप -धारा प्रतिस्थापित की जाये , अर्थात्ः-

" (4 ) यदि कोई नगरपालिका क्षेत्र , अध्यक्ष का निर्वाचन करने में असफल रहे या कोई वार्ड पार्षद का निर्वाचन करने में असफल रहे , तो यथास्थिति , ऐसे नगरपालिका क्षेत्र या वार्ड के स्थान को भरने के लिए छः माह के भीतर नई निर्वाचन कार्यवाहियाँ प्रारंभ की जायेंगी और जब तक उस स्थान को भरा नहीं जाता, उसे आकस्मिक रिक्ति समझा जाएगाः

परंतु अधिनियम के अधीन उपाध्यक्ष या किन्हीं समितियों के निर्वाचन की कार्यवाहियाँ, ऐसे स्थान का निर्वाचन लंबित रहते स्थगित नहीं की जायेंगी । " 1528 ( 2)

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

5.

धारा 20 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 20 की उप- धारा (2 ) के खण्ड (ख ) के उप- खण्ड (तीन) के स्थान पर, निम्नलिखित उप - खण्ड प्रतिस्थापित किया जाये , अर्थात्ः- " (तीन) अध्यक्ष के निर्वाचन की दशा में , नगरपालिका क्षेत्र के किसी मतदाता द्वारा; "

6.

धारा 29-क का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 29 - क की उप - धारा (2 ) के स्थान पर , निम्नलिखित उप - धारा प्रतिस्थापित की जाये, अर्थात्ः- " (2 ) ऐसी नगरपालिका में जहाँ अनुसूचित जातियों तथा / अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिए पचास प्रतिशत से कम स्थान आरक्षित किये गये है, वहां यथासंभव निकटतम रूप से कुल स्थानों की संख्या के पचास प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अध्यधीन रहते हुए , शेष स्थान अन्य पिछड़े वर्गों के लिए , उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किये जाएंगे और ऐसे स्थान भिन्न - भिन्न वार्डो के लिए चक्रानुक्रम से ऐसी रीति से आवंटित किए जाएंगे जैसा कि विहित किया जाएः

परंतु यह कि उप - धारा (1 ) के अधीन अनुसूचित जातियों तथा / अथवा अनुसूचित जनजातियों का कुल आरक्षण पचास प्रतिशत या पचास प्रतिशत से अधिक है , तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी. ) के लिए स्थान आरक्षित नहीं किया जाएगाः

परन्तु, यह और कि यदि इस प्रकार आरक्षित रखे गए किसी वार्ड से पार्षद के रूप में निर्वाचन के लिए अन्य पिछड़े वर्गों के किसी भी सदस्य द्वारा कोई नामांकन पत्र फाइल नहीं किया जाता है तो , कलेक्टर छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 3) उस वार्ड को अनारक्षित वार्ड के रूप में घोषित करने के लिए सक्षम होगा । '

7.

मूल अधिनियम की धारा 29 - ख में

धारा 29 -ख का संशोधन.

(

एक) उप-धारा (2 ) के स्थान पर, निम्नलिखित उप -धारा प्रतिस्थापित किया जाये , अर्थात् : -

" (2 ) यथास्थिति, राज्य के नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के पदों की कुल संख्या में अनुसूचित जातियों तथा / अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिए पचास प्रतिशत से कम स्थान आरक्षित होने पर यथासंभव निकटतम रूप से कुल स्थानों की संख्या के पचास प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अधीन रहते हुए शेष स्थान अन्य पिछड़े वर्गो के लिए , उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किये जाएंगेः

परन्तु उप -धारा (1 ) के अधीन अनुसूचित जातियों तथा / अथवा अनुसूचित जनजातियों का कुल आरक्षण पचास प्रतिशत या पचास प्रतिशत से अधिक होने की स्थिति में , अन्य पिछड़े वर्गों के लिए स्थान आरक्षित नहीं किया जाएगा । ''

(दो) उप- धारा (4 - क ) का लोप किया जाये ।

8.

धारा 32 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 32 की उप - धारा (1 ) एवं (2 ) में, शब्द " पार्षदों " जहाँ कहीं भी आया हो , के पूर्व , शब्द " अध्यक्षों तथा " अन्तःस्थापित किया जाये । 1528 (4)

छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

धारा 32- क का 9. संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 32 - क के शीर्षक में , शब्द " पार्षद " के स्थान पर, शब्द " अध्यक्ष " प्रतिस्थापित किया जाये ।

10.

धारा 32- ख का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 32 - ख में, शब्द " पार्षद " के स्थान पर , शब्द " अध्यक्ष " प्रतिस्थापित किया जाये ।

11.

धारा 32- ग का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 32 - ग के खण्ड (ख) में , शब्द " पार्षद " के पूर्व , शब्द " अध्यक्ष या " अन्तःस्थापित किया जाये ।

12. मूल अधिनियम की धारा 33 में, -

धारा 33 का संशोधन.

(एक) शब्द " पार्षदों " के पश्चात्, शब्द " या अध्यक्ष " अन्तःस्थापित किया जाये;

(दो) परंतुक के स्थान पर, निम्नलिखित परन्तुक प्रतिस्थापित किया जाये , अर्थात्ः- " परंतु कोई भी व्यक्ति, यथास्थिति पार्षदों के किसी निर्वाचन में या अध्यक्ष के निर्वाचन में एक से अधिक बार मतदान नहीं करेगा । "

13. मूल अधिनियम की धारा 34 में, -

धारा 34 का संशोधन.

(एक) उप - धारा (1 ) के खण्ड (क) के स्थान पर , निम्नलिखित खण्ड प्रतिस्थापित किया जाये , अर्थात्ः- " (क) यदि वह आयु में 25 वर्ष से कम नहीं है , अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु; और "

(दो) उप - धारा ( 3 ) के पश्चात्, निम्नलिखित उप -धारा जोडी जाये , अर्थात्ः- " (4 ) यदि कोई व्यक्ति, अध्यक्ष तथा पार्षद दोनों पदों के लिए निर्वाचित हो जाता है , तो उसे छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 5) निर्वाचित घोषित किए जाने की तारीख से सात दिनों के भीतर किसी एक पद से अपना त्यागपत्र देना होगा । "

14. मूल अधिनियम की धारा 35 में,-

धारा 35 का संशोधन.

(एक) शीर्षक में , शब्द " पार्षद " के पूर्व, शब्द " अध्यक्ष या " अन्तःस्थापित किया जाये ।

(दो) खण्ड ( घघ) के स्थान पर, निम्नलिखित खण्ड प्रतिस्थापित किया जाये , अर्थात्ः-

" (घघ) अध्यक्ष की दशा में , आयु पच्चीस वर्ष से कम हो तथा पार्षद की दशा में, आयु इक्कीस वर्ष से कम हो; "

15. मूल अधिनियम की धारा 43 में,-

धारा 43 का संशोधन.

(एक) शीर्षक में, शब्द " उपाध्यक्ष " के पूर्व , शब्द " अध्यक्ष तथा" का लोप किया जाये ।

(दो) उप - धारा (1 ) के स्थान पर, निम्नलिखित उप -धारा प्रतिस्थापित की जाये , अर्थात्ः-

" (1 ) परिषद् के अध्यक्ष तथा निर्वाचित पार्षद , धारा 55 की उप - धारा (1 ) में यथा निर्दिष्ट अपने प्रथम सम्मेलन में निर्वाचित पार्षदों में से विहित रीति में एक उपाध्यक्ष का निर्वाचन करेंगे । "

(तीन) उप - धारा ( 3 ) में, शब्द " उपाध्यक्ष " के पूर्व, शब्द " अध्यक्ष तथा " का लोप किया जाये ।

16. मूल अधिनियम की धारा 43 - क में,-

धारा 43- क का संशोधन.

(एक) शीर्षक में, शब्द " उपाध्यक्ष " के पूर्व , शब्द " अध्यक्ष या" का लोप किया जाये । छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 6)

(दो) उप - धारा (1 ) में , शब्द " उपाध्यक्ष " जहाँ कहीं भी

आया हो के पूर्व , शब्द " अध्यक्ष या " का लोप किया जाये ।

(तीन) उप - धारा (2 ) के खण्ड (दो) में, शब्द " उपाध्यक्ष " का लोप किया जाये ।

17.

धारा 47 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 47 के स्थान पर, निम्नलिखित धारा प्रतिस्थापित की जाये , अर्थात्ः-

"47. अध्यक्ष का वापस बुलाया जाना.- ( 1 ) किसी परिषद् के प्रत्येक अध्यक्ष द्वारा अपना पद तत्काल रिक्त कर दिया गया समझा जाएगा, यदि उसे ऐसी प्रक्रिया के अनुसार, जो कि विहित की जाए , नगरपालिका क्षेत्र के मतदाताओं की कुल संख्या के आधे से अधिक मतदाताओं के बहुमत द्वारा गुप्त मतदान से वापस बुलाया जाएः

परंतु यह कि वापस बुलाने की ऐसी कोई प्रक्रिया तब तक आरंभ नहीं की जाएगी , जब तक कि निर्वाचित पार्षदों की कुल संख्या के कम से कम तीन चौथाई पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न कर दिए जाएं और उसे कलेक्टर को प्रस्तुत न कर दिया जाएः

परंतु यह और कि ऐसी कोई प्रक्रिया, -

(एक) उस तारीख से, जिसको कि ऐसा अध्यक्ष निर्वाचित होता है और अपना पद धारण करता है , दो वर्ष की कालावधि के भीतर आरंभ नहीं की जाएगी;

(दो) यदि उपचुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष की आधी छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 7) कालावधि का अवसान न हो गया हो , आरंभ नहीं की जाएगीः

परंतु यह और भी कि अध्यक्ष को वापस बुलाए जाने की प्रकिया , उसकी संपूर्ण अवधि में एक बार ही आरंभ की जाएगी ।

(2 ) कलेक्टर, अपना समाधान कर लेने और यह सत्यापन कर लेने के पश्चात् कि उप - धारा ( 1 ) में विनिर्दिष्ट तीन चौथाई पार्षदों ने वापस बुलाए जाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं , प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजेगा और राज्य सरकार उसे राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देशित करेगी ।

(3 ) राज्य निर्वाचन आयोग निर्देश की प्राप्ति पर , वापस बुलाए जाने के प्रस्ताव पर, ऐसी रीति में , जैसा कि विहित की जाए, मतदान करवाने की व्यवस्था करेगा । "

18.

धारा 55 का संशोधन.

मूल अधिनियम में, धारा 55 के स्थान पर , निम्नलिखित धारा प्रतिस्थापित की जाये , अर्थात्ः-

" 55. साधारण निर्वाचन के पश्चात् प्रथम सम्मिलन.- (1 ) मुख्य नगरपालिका अधिकारी , विहित प्राधिकारी के अनुमोदन से , प्रत्येक साधारण निर्वाचन के आगामी अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक मास के भीतर , एक उपाध्यक्ष का निर्वाचन करने के प्रयोजनार्थ निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुलाएगा ।

(2 ) उप -धारा (1 ) के अधीन बुलाए गए परिषद् के प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता, कलेक्टर द्वारा नियुक्त किए गए ऐसे अधिकारी द्वारा , जो छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 8)

नगरपालिका परिषद् के मामले में डिप्टी कलेक्टर के पद श्रेणी से निम्न श्रेणी का न हो तथा नगर पंचायत के मामले में तहसीलदार के पद श्रेणी से निम्न श्रेणी का न हो , की जाएगी और इस अध्याय में अंतर्विष्ट वे समस्त उपबंध, जो परिषद् के सम्मिलनों के संबंध में हैं , यथासंभव ऐसे सम्मिलन के संबंध में लागू होंगेः

परंतु यह कि अध्यक्षता करने वाले अधिकारी को ऐसे सम्मिलन में मत देने का अधिकार नहीं होगा और मतों के बराबर होने की दशा में , परिणाम का विनिश्चय लॉट द्वारा किया जाएगा । " 19.

धारा 56 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 56 की उप - धारा (2 ) में , अंक तथा शब्द " 43 - क " के पश्चात्, अंक " 47 " अन्तःस्थापित किया जाये ।

20.

धारा 62 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 62 की उप -धारा (3 ) के खण्ड (तीन) के परंतुक में, अंक तथा शब्द " 43 - क " के पश्चात्, शब्द तथा अंक " या 47 " अन्तःस्थापित किया जाये ।

21.

धारा 63 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 63 के परंतुक में , शब्द " किसी समिति " के पूर्व , शब्द " उपाध्यक्ष या " अन्तस्थापित किया जाये ।

22.

धारा 328 का संशोधन.

मूल अधिनियम की धारा 328 की उप - धारा (1 ) के खण्ड (ख) में, शब्द " उपाध्यक्ष " जहाँ कहीं भी आये हों, के पूर्व , शब्द " अध्यक्ष तथा" का लोप किया जाये । छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 9)

अटल नगर, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

क्र. 10102/डी. 92/ 21 -अ / प्रारू./छ.ग. /24. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में छत्तीसगढ़ नगरपालिका ( संशोधन) अध्यादेश , 2024 (क्रमांक 4 सन् 2024) का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल सिन्हा, उप सचिव.

CHHATTISGARH ORDINANCE

(No. 4 of 2024)

THE CHHATTISGARH MUNICIPALITIES ( AMENDMENT )

ORDINANCE , 2024 .

An Ordinance to further amend the Chhattisgarh Municipalities Act , 1961 (No. 37 of 1961 ) .

Promulgated by the Governor of Chhattisgarh , in the Seventy - Fifth Year of the Republic of India .

Whereas , the State Legislature is not in session and the Governor of Chhattisgarh is satisfied that , the circumstances exist , which render it necessary for him to take immediate action .

Now , therefore , in exercise of the powers conferred by clause ( 1 ) of Article 213 of the Constitution of India , the Governor of Chhattisgarh is pleased to promulgate the following Ordinance : -

1.

Short title , extent and commencement .

(1) This Ordinance may be called the Chhattisgarh Municipalities (Amendment ) Ordinance , 2024 .

(2) It shall extend to the whole State of Chhattisgarh .

(3) It shall come into force with effect from the date of its publication in the Official Gazette .

2.

The Chhattisgarh Municipalities Act , 1961 ( No. 37 of 1961 ) to be temporarily amended .

During the period of operation of this Ordinance , the Chhattisgarh Municipalities Act , 1961 (No. 37 of 1961 ) ( hereinafter referred to as the Principal Act) , shall have the effect , subject to the amendment specified in Section 3 to 22 of this Ordinance .

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 10)

Amendment of Section 3 . 3.

After clause ( 25 - a) of Section 3 of the Principal Act , the following proviso shall be added , namely : - " Provided that , population of Other Backward Class means , such figures of population , which have been determined in the prescribed manner . "

Amendment of 4. Section 19 .

In Section 19 of the Principal Act,-

( i ) for clause ( a) of sub - section ( 1 ) , the following clause shall be substituted , namely: -

" (a) a President , that is Chairperson , elected by the direct election from the Municipal area ; "

( ii ) for sub - section ( 4 ) , the following sub - section shall be substituted , namely : -

" ( 4 ) If any municipal area fails to elect a President or any ward fails to elect a councilor , fresh election proceedings shall be commenced for such municipal area or ward , as the case may be , within six months to fill the seat and until the seat is filled , it shall be treated as casual vacancy :

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 11)

Provided that proceedings of election of Vice- President or any of the Committees under the Act shall not be stayed , pending the election to such seat . "

5.

Amendment of Section 20 .

For sub - clause ( iii) of clause ( b) of sub - section ( 2 ) of Section 20 of the Principal Act , the following sub - clause shall be substituted , namely : - " ( iii ) in the case of election of President by any Voter of the Municipal area; "

6.

Amendment of Section 29 -A .

For sub - section ( 2) of Section 29 - A of the Principal Act , the following sub - section shall be substituted , namely : -

" (2 ) In such municipalities where less than fifty percent seats are reserved for Scheduled Castes and / or Scheduled Tribes then as nearly as possible remained seats shall be reserved Backward for Other Classes proportionate to their population but subject to the maximum limit of fifty percent of total seats and such seats shall be allotted by rotation to different 1528 ( 12)

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

wards in such manner as may be prescribed :

Provided that under sub - section ( 1 ) , if the total reservation for Scheduled Castes and / or Scheduled Tribes is fifty percent or more than fifty percent , then no seat shall be reserved for Other Backward Classes ( OBCs ) : no Provided further that if nomination paper is filed for election , as a Councilor from any ward so reserved , by any member of the Other Backward Classes then the Collector shall be competent to declare it , as unreserved . "

In 29 - B of the Principal Act , -

Amendment of Section 29 - B . 7.

( i) for sub - section ( 2 ) , the following sub - section shall be substituted , namely : - " ( 2 ) In case , less than fifty percent of the total number of office of Presidents of Municipalities and Nagar Panchayats of the State are reserved for Scheduled Castes and / or Scheduled Tribes , then as nearly as possible remained seats shall be reserved for Other छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 13)

Backward proportionate to Classes , their population but subject to the maximum limit of fifty percent of the total seats : Provided that if the total reservation for Scheduled Castes and / or Scheduled Tribes under sub - section ( 1 ) is fifty percent or more than fifty percent , then no seat shall be reserved for Other Backward Classes ( OBCs ) . "

(ii) sub - section ( 4 - A) shall be omitted .

8.

Amendment of Section 32 .

In sub - section ( 1 ) and ( 2 ) of Section 32 of the Principal Act , before the word " Councilors " wherever they occur , the words " Presidents and" shall be inserted .

9.

Amendment of Section 32 - A .

In heading of sub - section ( 1 ) of Section 32 - A of the Principal Act , for the word " Councilor " , the word "President " shall be substituted .

10 .

Amendment of Section 32 - B .

In Section 32 - B of the Principal Act , for the word " Councilor " , the word " President " shall be substituted .

11 .

Amendment of Section 32 - C .

In clause ( b ) of Section 32 - C of the Principal Act , before the word " Councilor" , the words " President or " shall be inserted .

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 14)

Amendment of Section 33 . 12 .

In Section 33 of the Principal Act,

( i ) after the word " Councilors " , the words " or President " shall be inserted ;

( ii) for proviso , the following shall proviso substituted , namely : - be " Provided that no person shall vote more than once in any election of the Councilor or an election of the President , as the case may be . "

Amendment of 13 . Section 34 .

In Section 34 of the Principal Act, -

(i) for clause ( a) of sub- section ( 1 ) , the following clause be shall substituted , namely : - " ( a) for the election of President , if he is not less than 25 years of age , and "

( ii ) after sub - section ( 3 ) , the following sub - section shall be added , namely : -

" ( 4) If a person is elected for the office of President and Councilor both , he shall have to resign from one of the offices within seven days from the date on which he छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 15)

is

declared to be

elected ."

14.

Amendment of Section 35 .

In Section 35 of the Principal Act,

(i) before the word " Councilor" , the words " President or " shall be inserted in the heading .

( ii) for clause (dd) , the following clause shall be substituted , namely : - " ( dd ) is less than twenty- five years of age , in case of President and is less than twenty one year of age in case of Councilor ; "

15 .

Amendment of Section 43 .

In Section 43 of the Principal Act ,-

( i) in the heading , before the word " Vice - President " , the words " the President and " shall be omitted .

(ii ) for sub - section ( 1 ) , the following sub - section shall be substituted , namely : - " ( 1 ) The President and the elected Councilor of the Council shall , at its first meeting as referred to in sub - section ( 1 ) of Section 55 elect a Vice - President from amongst the elected Councilors in prescribed manner . " the छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 16)

( iii ) In sub - section ( 3 ) , before the word "Vice - President " , the words " the President and " shall be omitted .

Amendment of Section 43 - A . 16.

In Section 43 - A of the Principal Act ,-

(i) in the heading , before the word " Vice - President " , the words " the President and " shall be omitted .

( ii ) in sub - section ( 1 ) , before the word " Vice - President " , wherever they occur , the words " the President and " shall be omitted .

( iii) in clause ( ii ) of sub - section (2) , the word President" omitted . "Vice- shall be Amendment of 17 . Section 47 .

For Section 47 of the Principal Act , the following Section shall be substituted , namely : -

" 47. Recalling of President .- ( 1 ) Every President of a Council shall forthwith be deemed to have vacated his office if he is recalled through a secret ballot by a majority of more than half of the total number of voters of the municipal area casting the vote in accordance with the procedure as may be prescribed:

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 17)

Provided that no such process of recall shall be initiated unless a proposal is signed by not less than three fourth of the total number of the elected Councilors and presented to the Collector :

Provided further that no such process shall be initiated , -

( i) within a period of two years from the date on which such President is elected and enters his office ;

( ii ) if half of the period of tenure of the President elected in a by - election has not expired : Provided also that process for recall of the President shall be initiated once in his whole term .

(2) The Collector , after satisfying himself and verifying that the three- fourth of the Councilors specified in sub - section ( 1 ) have signed the proposal of recall , shall send the proposal to the State Government and the State Government shall make a छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 3 दिसम्बर 2024

1528 ( 18)

reference to the State Election Commission .

( 3 ) On receipt of the reference , the State Election Commission shall arrange for voting on the proposal of recall in such manner as may be prescribed . "

Amendment of 18 . Section 55 .

For Section 55 of the Principal Act , the following Section shall be substituted , namely : - " 55.First Meeting after General Election.- ( 1 ) The Chief Municipal Officer shall , with the approval of prescribed authority , within one month from the date of a the further publication of the notification of every general election , call meeting of the elected Councilors for the purpose of electing a Vice - President .

(2 ) The first meeting of the council called under sub- section ( 1 ) shall be presided over by such officer not below the rank of Deputy Collector in the case of Municipal Council and not below the rank of Tahsildar in the case of Nagar Panchayat , appointed by the Collector and all provisions contained in this 1528 ( 19)

छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 3 दिसम्बर 2024

Chapter regarding meetings of the Council shall , as far as may be , apply in respect of such meeting :

Provided that the presiding officer shall not have the right to vote at such meeting and in case of equality of votes , the result shall be decided by lot . "

19 .

Amendment of Section 56 .

In sub - section ( 2 ) of Section 56 of the Principal Act , after the figure and word " 43 - A " , the figure " 47 " shall be inserted .

20 .

Amendment of Section 62 .

In proviso of clause ( iii) of sub- section ( 3 ) of Section 62 of the Principal Act , after the figure and word " 43 - A " , the word and figure " or 47 " shall be inserted .

21 .

Amendment of Section 63 .

In the proviso of Section 63 of the Principal Act , before the word " Chairman " , the word " Vice - President , or the " , shall be inserted .

22 .

Amendment of Section 328 .

In clause ( b ) of sub - section ( 1 ) of Section 328 of the Principal Act , before the word " Vice - President " wherever they occur , the words "President and " shall be omitted .

संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय, नवा रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित - 2024.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 03 December 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-03.764/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-03.764.