सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 4 दिसम्बर 2024
अधिसूचना
क्रमांक एफ 7-9/2008/1-7. - राज्य सरकार, एतद्द्वारा, ''लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई. आर.राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008'' में निम्नानुसार और संशोधन करती है :-
संशोधन
1. उक्त नियमों में, नियम 5 में उपनियम (3) एवं उपनियम (4) जोड़ा जाए, अर्थात् :-
''(3) दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के अंत्येष्ठि हेतु सहायता राशि 25,000/- (पच्चीस हजार रूपये) उनके परिवार प्रमुख को दी जावेगी.
(4) दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जायेगी.'' 2. उक्त संशोधन अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रवृत्त हुआ समझा जावेगा.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मुकेश कुमार बंसल, सचिव.