Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष का आरक्षण) नियम, 1999 में संशोधन संबंधी

Published 10 December 2024

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
788
Notification no.
क्रमांक एफ 1-135/2024/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-10.788
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 10 दिसम्बर 2024

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-135/2024/18. - छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन्‌ 1956) की धारा 433 सहपठित धारा 11-क तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन्‌ 1961) की धारा 355 सहपठित धारा 29-ख द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ नगरपालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम, 1999 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियम में,-

1. नियम 2 के खण्ड (घ) के पश्चात्‌, निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्‌ः-

''परंतु ''अन्य पिछड़ा वर्ग'' की जनसंख्या से अभिप्रेत है ऐसी जनसंख्या, जिसे अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा विहित रीति से अभिनिश्चित किया गया हो।''

2. नियम 5 के उप-नियम (2) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात्‌ः- ''(2) नगरपालिका की दशा में, जहाँ अनुसूचित जातियों तथा/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिए उप-नियम (1) के अधीन पचास प्रतिशत से कम स्थान आरक्षित किए गए हों, वहाँ यथासंभव निकटतम रूप से कुल स्थानों की संख्या के पचास प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अध्यधीन रहते हुए, शेष स्थान, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किए जाएंगे तथा ऐसे स्थान लॉट द्वारा आवंटित किए जाएंगेः

परंतु, यदि उप-नियम (1) के अधीन अनुसूचित जातियों तथा/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिए कुल आरक्षण पचास प्रतिशत या इससे अधिक है, तो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं किया जाएगा।''3. नियम 5 के उप-नियम (5) के पश्चात्‌, निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ः- ''परंतु, उप-नियम (2) के अधीन आरक्षण की गणना करते समय, कुल आरक्षण, कुल स्थान के पचास प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।''

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 10 दिसम्बर 2024

क्रमांक एफ 1-135/2024/18. - भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-135/2024/18 दिनांक 10-12-2024 का अंंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 10th December 2024

NOTIFICATION

No. F 1-135/2024/18. - In exercise of the powers conferred by Section 433 read with Section 11-A of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23 of 1956) and Section 355 read with Section 29-B of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961), the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Municipalities (Reservation of office of Mayor and president) Rules, 1999, namely:-

AMENDMENT

In the said rule,-

1. After clause (d) of rule 2, the following proviso shall be inserted, namely:-

"Provided that the population of ''Other Backward Classes" means such population which has been determined by the Other Backward Classes Welfare Commission in the prescribed manner." 2. For sub-rule (2) of rule 5, the following sub-rule shall be substituted, namely:-

"(2) In case of municipality where less than fifty percent seats are reserved for Scheduled Castes and/or Scheduled Tribes, under sub-rule (1), then as nearly as possible remained seats shall be reserved for Other Backward Classes proportionate to their population but subject to the maximum limit of fifty percent of total seats and such seats shall be allotted by lots:

Provided that, if under sub-rule (1), the total reservation for Scheduled Castes and/or Scheduled Tribes is fifty percent or more, no post shall be reserved for Other Backward Classes." 3. After sub-rule (5) of rule 5, the following proviso shall be inserted, namely:-

"Provided that, during calculation of reservation under sub-rule (2), the total reservation shall not be more than fifty percent of total seats."By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, RENUKA SHRIVASTAVA, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 10 December 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-10.788/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2024-12-10.788.