नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 13 दिसम्बर 2024
शुद्धि-पत्र
क्रमांक एफ 1-116/2024/18.— छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन् 1961) की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग लाते हुए राज्य शासन द्वारा विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-116/2024/18, दिनांक 04.11.2024 द्वारा नगर पंचायत सिमगा, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा को नगर पालिका उन्नयन किया गया है। उक्त अधिसूचना के हिन्दी की अनुसूची-1 में ''नगर पालिका बोदरी में सम्मिलित किये जाने वाले क्षेत्र का विवरण'' के स्थान पर ''नगर पालिका सिमगा में सम्मिलित किये जाने वाले क्षेत्र का विवरण'' पढ़ा जावे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.