पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 24 दिसम्बर 2024
अधिसूचना
क्रमांक-5886/2563/22-1/2021. - छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 (क्र. 1 सन् 1994) की धारा 95 की उप-धारा (1) सहपठित धारा 43 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से तथा अधिनियम की धारा 95 की उप-धारा (3) की अपेक्षा अनुसार पूर्व प्रकाशन की शर्त की पूर्ति करते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
1. नियम 4 के उप-नियम (1) के परन्तुक के स्थान पर, निम्नलिखित परन्तुक प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात् :-
''परन्तु अनुसूचित क्षेत्रों में, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण, अधिनियम की धारा 129-ङ के उपबंधों के अनुसार होगा।''
2.़ नियम 4 के उप-नियम (4) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात् :-
''(4) किसी ग्राम पंचायत में, जहाँ अनुसूचित जातियों और/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिये पचास प्रतिशत से कम स्थान आरक्षित किये गए हैं, वहाँ यथासंभव निकटतम रूप से कुल स्थानों के पचास प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अध्यधीन रहते हुए, शेष स्थान, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किये जाएंगे और ऐसे स्थान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिये आरक्षित वार्डो को छोडकर अन्य वार्डो में कलेक्टर द्वारा चक्रानुक्रम से तथा लॉट निकालकर आवंटित किये जाएंगेः
परन्तु किसी ग्राम पंचायत में, जहाँ अनुसूचित जातियों और/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिये पचास प्रतिशत या पचास प्रतिशत से अधिक स्थान आरक्षित किये गये हैं, वहाँ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं होगा।''
स्पष्टीकरण :- अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या से अभिप्रेत हैं, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में, मान्य किये गये सांख्यिकीय आंकड़े।'' 3. नियम 6 के उप-नियम (1) के परन्तुक के स्थान पर, निम्नलिखित परन्तुक प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात् :-
''परन्तु अनुसूचित क्षेत्रों में, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण, अधिनियम की धारा 129-ङ के उपबंधों के अनुसार होगा।''
4. नियम 6 के उप-नियम (4) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात् :-
''(4) किसी जनपद पंचायत में और किसी जिला पंचायत में, जहाँ अनुसूचित जातियों और/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिये पचास प्रतिशत से कम स्थान आरक्षित किये गये हैं वहाँ यथासंभव निकटतम रूप से कुल स्थानों के पचास प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अध्यधीन रहते हुए, शेष स्थान, अन्य पिछड़ा वर्ग, के लिये उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किये जाएंगे और ऐसे स्थान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिये आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर, निर्वाचन क्षेत्रों में विहित प्राधिकारी द्वारा चक्रानुक्रम से तथा लॉट निकालकर आवंटित किये जाएंगेः
परन्तु किसी जनपद पंचायत में और किसी जिला पंचायत में, जहाँ अनुसूचित जातियों और/अथवा अनुसूचित जनजातियों के लिये पचास प्रतिशत या पचास प्रतिशत से अधिक स्थान आरक्षित किये गये हैं, वहाँ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं होगा।
स्पष्टीकरण :- अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या से अभिप्रेत हैं, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में, मान्य किये गये सांख्यिकीय आंकड़े।''
छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल के नाम तथा आदेशानुसार,
तारन प्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 24th December 2024
NNOOTTIIFFIICCAATTIIOONN
No./5886/2563/22-1/2021. -- In exercise of the powers conferred by sub-section (1) of Section 95 read with Section 43 of the Chhattisgarh Panchayat Raj Adhiniyam, 1993 (No. 1 of 1994) and in consultation with the State Election Commission, having duly complied with the condition of previous publication as prescribed by sub-section (3) of Section 95 of the said Adhiniyam, the State Government hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Panchayat Nirvachan Niyam, 1995, namely:-
AMENDMENT
In the said rule, –
1. For proviso of sub-rule (1) of rule 4, the following proviso shall be substituted, namely:-
"Provided that in Scheduled areas, the seats for Scheduled Castes and Scheduled Tribes shall be reserved in accordance with the provisions of Section 129-E of the Act."
2. For sub-rule (4) of rule 4, the following sub-rule shall be substituted, namely:-
"(4) In any Gram Panchayat where less than Fifty percent seats have been reserved for Scheduled Castes and/or Scheduled Tribes, then for Other Backward Classes remained seats as nearly as possible shall be reserved proportionate to their population but subject to the maximum limit of Fifty percent of the total seats and such seats shall be allotted by the Collector in the wards excluding the wards reserved for the Scheduled Castes and Scheduled Tribes by rotation and drawal of lots:
Provided that in any Gram Panchayat where fifty percent or more than fifty percent of the seats have been reserved for the Scheduled Castes and/or the Scheduled Tribes, no seat shall be reserved for the Other Backward Classes.
Explanation:- Other Backward Classes population means the statistical data recognized by the Chhattisgarh Backward Class Welfare Commission, regarding the population of Other Backward Classes." 3. For proviso of sub-rule (1) of rule 6, the following proviso shall be substituted, namely:-
"Provided that in Scheduled areas, the seats for Scheduled Castes and Scheduled Tribes shall be reserved in accordance with the provisions of Section 129-E of the Act."
4. For sub-rule (4) of rule 6, the following sub-rule shall be substituted, namely :-
"(4) In any Janpad Panchayat and in any Zila Panchayat where less than Fifty percent seats have been reserved for Scheduled Castes and/or Scheduled Tribes, then for Other Backward Classes remained seats as nearly as possible shall be reserved proportionate to their population but subject to the maximum limit of Fifty percent of the total seats and such seats shall be allotted by the prescribed authority in the constituencies excluding the constituencies reserved for the Scheduled Castes and Scheduled Tribes by rotation and drawal of lots:
Provided that in any Janpad Panchayat and in any Zila Panchayat where fifty percent or more than fifty percent of the seats have been reserved for the Scheduled Castes and/or the Scheduled Tribes, no seat shall be reserved for the Other Backward Classes.
Explanation:- Other Backward Classes population means the statistical data recognized by the Chhattisgarh Backward Class Welfare Commission, regarding the population of Other Backward Classes."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
TARAN PRAKASH SINHA, Joint Secretary.