राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 6 जनवरी 2025
आदेश
क्रमांक एफ 1-3/2021/रास/निजी/यू.⸺ इस सचिवालय के आदेश दिनांक 18-10-2024 द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 अंतर्गत नियम 14 (6) में निहित प्रावधान अंतर्गत माननीय राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष द्वारा श्री ब्रजेश चंद्र मिश्र, (पूर्णकालिक सदस्य) को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, रायपुर के अध्यक्ष के रिक्त पद पर कार्य करने हेतु प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2. माननीय राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष महोदय द्वारा श्री मिश्र की प्रभारी अध्यक्ष के रूप में उपरोक्त नियुक्ति में वृद्धि दिनांक 18-12-2024 से आगामी दो माह की अवधि के लिए किया गया है।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के संयुक्त सचिव.