गृह विभाग, सी-अनुभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 9 जनवरी 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 04-122/गृह-सी/2024. — सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (2000 का सं. 21) की धारा 79 की उप-धारा (3) के खण्ड (ख) सहपठित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3 के उप-नियम (1) के खंड (घ) के अनुसरण में, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर को मध्यस्थ को अधिसूचना जारी करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर, नोडल अधिकारी के रूप में नामित करती है, यदि कोई जानकारी, डेटा या किसी मध्यस्थ द्वारा नियंत्रित कम्प्यूटर संसाधन में रहने वाले या उससे जुडे़ संचार लिंक का उपयोग विधि विरुद्व कार्य के लिये किया जा रहा है, जो तत्समय प्रवृत्त किसी भी विधि के अधीन प्रतिषिद्ध है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
रामप्रसाद चौहान, उप-सचिव.
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 9 जनवरी 2025
क्रमांक एफ 04-122/गृह-सी/2024. — भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग के आदेश क्रमांक एफ 04-122/गृह-सी/2024 नवा रायपुर, दिनांक 09-01-2025 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है। Nava Raipur Atal Nagar, the 9th January 2025
NOTIFICATION
No. F 04-122/Home-C/2024. — In pursuance of clause (b) of sub-section (3) of Section 79 of the Information Technology Act, 2000 (No.21 of 2000) read with clause (d) of sub-rule (1) of rule 3 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021, the State Government, hereby, designates Inspector General of Police, Cyber Crime, Police Headquarters, Nava Raipur Atal Nagar as the Nodal Officer at the State Level for the purpose of issuing notification to the intermediary, if any information, data or communication link residing in or connected to computer resource controlled by any intermediary is being used to commit the unlawful act which is prohibited under any law for the time being in force.