चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 9 जनवरी 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 21-05/2010/नौ/55.— भारत केे संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते है, अर्थात्ः-
संशोधन
उक्त नियम में, -
नियम-2 के खण्ड (च) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़ा जाए, अर्थात्ः-
''(छ) छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन अधिनियम, 1972 (क्रं. 7 सन् 1973) की धारा-7 की उप-धारा (2) सहपठित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियम, 1956 के नियम 2 के द्वितीय परन्तुक एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन एवं सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1954 (क्रं. 28 सन् 1954) की धारा 23 एवं 24 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को दृष्टिगत रखते हुए, विधि विभाग द्वारा समय-समय पर जारी ऐसे आदेशों के अध्यधीन रहते हुए, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति।''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अभिजीत सिंह, विशेष सचिव.
Nava Raipur Atal Nagar, the 9th January 2025
NOTIFICATION
AMENDMENTIn the said rules,-
After Clause (f) of rule 2, the following clause shall be added, namely:-
"(g) Judges of the High Court of Chhattisgarh, subject to such orders issued by the Law Department, from time to time, keeping in view the powers conferred by sub-section (2) of section 7 of the Chhattisgarh Vidhan Sabha Sadasya Vetan, Bhatta Tatha Pension Adhiniyam, 1972 (No. 7 of 1973) read with second proviso of Rule 2 of the High Court Judges Rules, 1956 and Section 23 and 24 of the High Court Judges (Salaries and Conditions of Service) Act, 1954 (No. 28 of 1954)."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ABHIJEET SINGH, Special Secretary.