वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 15 जनवरी 2025
शुद्धि-पत्र
क्रमांक एफ 10-50/2021/वाक/पांच (01).— छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-50/2021/वाक/पांच (93) दिनांक 30 दिसम्बर, 2024, जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 1, दिनांक 1 जनवरी, 2025 में प्रकाशित किया गया है, में,-
1. अनुसूची के शर्तें एवं अपवाद शीर्षक के सरल क्रमांक 1 में कॉलम (4) में अंकित प्रविष्टियों को बिना कोष्ठिका के पढ़ा जाए।
2. अनुसूची के शर्तें एवं अपवाद शीर्षक के सरल क्रमांक 2 में कॉलम (4) में शब्द ''सभी पंजीकृत श्रेणी के व्यापारियों'' के स्थान पर, ''सभी व्यापारियों'' पढ़ा जाए।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मुकेश कुमार बंसल, सचिव.