राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 16 जनवरी 2025
आदेश
क्रमांक एफ 1-3/2024/रास/यू-14.⸺ महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग द्वारा Dr. Ravi Ratna Saxena, Professor and Associate Director (Research), Directorate of Research Services. Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya, Krishak Nagar, Raipur (C.G.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया गया है ।
2. Dr. Ravi Ratna Saxena का कार्यकाल उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी ।
3. उक्त आदेश माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में दायर याचिका क्रमांक WP(S) No. 2821/2024 में अपेक्षित निर्णय/आदेश के अध्यधीन होगी ।
हस्ता./-
(यशवंत कुमार) राज्यपाल के सचिव.