परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 जनवरी 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 5-3/आठ-परि./2016. - केन्द्रीय मोटरयान कराधान नियम, 1989 के नियम 115 के उप नियम (7) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार एतद् द्वारा, अधिसूचना क्रमांक 526/परिवहन विभाग/2001, दिनांक 10 सितम्बर, 2001 द्वारा जारी तथा अधिसूचना क्रमांक एफ 6-3/आठ-परि./2016, दिनांक 20 जुलाई, 2016 द्वारा संशोधित छत्तीसगढ मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना, 2001 की निम्नांकित सूची के सरल क्रमांक (1) की कंडिकाओं को विलोपित करते हुए सरल क्रमांक (2) को स्थापित करने हेतु निम्नानुसार ं संशोधन करती है, अर्थात्ः-
स्ांशोधन
उक्त योजना के -
| छत्तीसगढ मोटरयान प्रदूषण जॉच केन्द्र योजना, 2001 के प्रावधान | संशोधन प्रस्ताव 2025 |
| 4. प्राधिकार आदि जारी करने की प्रक्रिया - | 4. प्राधिकार आदि जारी करने की प्रक्रिया - |
| (1) संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं परिवहन अधिकारी की एक समिति, जिले में पंजीकृत मोटरयानों की संख्या को ध्यान मे ं रखते हुए तथा स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकता पर विचार कर, उस जिले में स्थापित प्रदूषण जांच केन्द्रों की अधिकतम संख्या प्रस्तावित करेगी और कलेक्टर द्वारा इस प्रकार अनुमोदित संख्या, उस जिले के प्रदूषण जांच केन्द्रों की अधिकतम संख्या होगी। | (1) क्षेत्रीय/अति.क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी जिले में पंजीकृत मोटरयानों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तथा स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकता पर विचार कर, उस जिले में स्थापित प्रदूषण जांच केन्द्रों की अधिकतम संख्या प्रस्तावित करेगी और अति.परिवहन आयुक्त/ परिवहन आयुक्त द्वारा इस प्रकार अनुमोदित संख्या, उस जिले के प्रदूषण जांच केन्द्रों की अधिकतम संख्या होगी। |
| (2) इस प्रकार अनुमोदित की गई अधिकतम संख्या के अध्यधीन रहते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित जिलें के परिवहन अधिकारी के परामर्श से ऐसे स्थान जहां संबंधित जिले में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किये जायेंगे निश्चित करेंगे, कलेक्टर प्रदूषण जांच केन्द्र को निर्णित करते समय यातायात के घनत्व तथा अन्य सुसंगत तथ्यों को ध्यान में रखेंगे। | (2) इस प्रकार अनुमोदित की गई अधिकतम संख्या के अध्यधीन रहते हुए क्षेत्रीय/अति.क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी के परामर्श से ऐसे स्थान जहां संबंधित जिले में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किये जायेंगे निश्चित करेंगे, अति.परिवहन आयुक्त/परिवहन आयुक्त प्रदूषण जांच केन्द्र को निर्णित करते समय यातायात के घनत्व तथा अन्य सुसंगत तथ्यों को ध्यान में रखेंगे। |
| (3) इस स्कीम के अधीन प्रदूषण जांच केन्द्रों को स्थापित करने के लिये जिले के संबंधित परिवहन अधिकारी द्वारा स्थानीय या क्षेत्रीय समाचार-पत्र में सामान्य विज्ञापन प्रकाशित कराकर उपनियम (6) में विहित आवेदन-पत्र फीस सहित प्रारूप-1 में आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जायेंगे। | (3) विलोपित |
| (4) इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपनियम(1) में उल्लेखित समिति द्वारा किया जावेगा। कलेक्टर सुनवाई का अवसर देगा तथा आवेदकों का चयन करेगा। | (4) इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का परीक्षण क्षेत्रीय/अति. क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी द्वारा किया जावेगा। तत्वपश्चात अनुमोदन हेतु परिवहन आयुक्त को प्रस्तवित करेगा। अति. परिवहन आयुक्त/परिवहन आयुक्त के द्वारा अनुमोदित आवेदकों का चयन करेगा। |
| 5. प्राधिकार-पत्र की कालावधि, नवीनीकरण आदि- | 5. प्राधिकार-पत्र की कालावधि, नवीनीकरण आदि- |
| (1) प्रदूषण जांच केन्द्र के लिए जारी किया गया प्राधिकार-पत्र तीन वर्ष के लिए विधिमान्य होगा और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर अधिकतम एक वर्ष की कालावधि के लिए उसे नवीनीकृत किया जा सकेगा। | (1) प्रदूषण जांच केन्द्र के लिए जारी किया गया प्राधिकार-पत्र तीन वर्ष के लिए विधिमान्य होगा और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर अधिकतम एक वर्ष की कालावधि के लिए उसे नवीनीकृत किया जा सकेगा। |
| (3) परिवहन अधिकारी प्राधिकार-पत्र के नवीनीकरण का आवेदन-पत्र कलेक्टर को नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत करेगा। कलेक्टर, प्रदूषण जांच केन्द्र के स्वामी को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् लिखित में कारणों को लेखबद्ध करते हुए प्राधिकार-पत्र का नवीनीकरण कर सकेगा अथवा जारी करने से इंकार कर सकेगा। संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी प्ररूप-3 में नवीनीकरण-पत्र जारी करेंगे। | (3) क्षेत्रीय/अति.क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी प्राधिकार-पत्र के नवीनीकरण का आवेदन-पत्र अति. परिवहन आयुक्त/परिवहन आयुक्त को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेगा। अनुमोदन पश्चात प्राधिकार-पत्र का नवीनीकरण कर सकेगा अथवा जांच केन्द्र के स्वामी को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् लिखित में कारणों को लेखबद्ध करते हुए प्राधिकार-पत्र का नवीनीकरण कर सकेगा अथवा जारी करने से इंकार कर सकेगा। संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी प्ररूप-3 में नवीनीकरण-पत्र जारी करेंगे। |
| (4) आवेदक अथवा प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, कलेक्टर द्वारा पारित किए गए प्राधिकार-पत्र जारी करने से इंकार/नवीनीकरण करने से इंकार के आदेश के विरूद्ध परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के समक्ष निर्धारित फीस के साथ आदेश के 30 दिन में अपील फाइल कर सकेगा। ऐसी अपील में पारित आदेश अंतिम होगा। | (4) आवेदक अथवा प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, कलेक्टर द्वारा पारित किए गए प्राधिकार-पत्र जारी करने से इंकार/ नवीनीकरण करने से इंकार के आदेश के विरूद्ध परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के समक्ष निर्धारित फीस के साथ आदेश के 30 दिन में अपील फाइल कर सकेगा। ऐसी अपील में पारित आदेश अंतिम होगा। |
| (5) प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, प्राधिकार-पत्र को किसी भी समय कलेक्टर को सौंप सकेगा और इस प्रकार सौंपने की तारीख से प्राधिकार रद्द किया गया माना जायेगा। | (5) प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, प्राधिकार-पत्र को किसी भी समय कलेक्टर को सौंप सकेगा और इस प्रकार सौंपने की तारीख से प्राधिकार रद्द किया गया माना जायेगा। |
| 6. प्राधिकार-पत्र का निलंबन/रद्दकरण - | 6. प्राधिकार-पत्र का निलंबन/रद्दकरण - |
| (1) यदि कलेक्टर का यह समाधान हो जाता है कि इस योजना के अधीन प्राधिकृत कोई प्रदूषण जांच केन्द्र, अधिनियम या उसके अधीन बनाये गये नियमों के उपबंधों तथा प्राधिकार-पत्र की शर्तों का पालन नहीं करता है तो वह ऐसी जांच, जैसा कि वह उचित समझे, करने के पश्चात् और प्राधिकार-पत्र धारक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् आदेश द्वारा प्राधिकार-पत्र को निलंबित/रद्द कर सकेगा। | (1) यदि कलेक्टर का यह समाधान हो जाता है कि इस योजना के अधीन प्राधिकृत कोई प्रदूषण जांच केन्द्र, अधिनियम या उसके अधीन बनाये गये नियमों के उपबंधों तथा प्राधिकार-पत्र की शर्तों का पालन नहीं करता है तो वह ऐसी जांच, जैसा कि वह उचित समझे, करने के पश्चात् और प्राधिकार-पत्र धारक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् आदेश द्वारा प्राधिकार-पत्र को निलंबित/रद्द कर सकेगा। |
| (3) संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी द्वारा पारित किए गए निलंबन आदेश के विरूद्ध अपील, कलेक्टर को की जा सकेगी और कलेक्टर द्वारा पारित किये गये निलंबन या रद्दकरण के आदेश के विरूद्ध अपील, परिवहन आयुक्त को की जायेगी और अपील में पारित आदेश अंतिम होगा। | (3) संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी द्वारा पारित किए गए निलंबन आदेश के विरूद्ध अपील, अति. परिवहन आयुक्त/परिवहन आयुक्त को की जा सकेगी । |
| 7. नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण-पत्र - | 7. नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण-पत्र - | |||||
| (1) प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, नियम 115 के उपनियम (7) के प्रयोजन के लिए प्रारूप-4 में यान के स्वामी को नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण-पत्र जारी करेगा जो छह मास तक विधिमान्य होगा। ( 2) ऐसा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, यान के स्वामी से निम्नलिखित दरों पर फीस प्रभारित करेगा- यान का प्रकार फीस रूपये (क)दो पहिया यान हेतु रू. 40,00 (ख)तीन पहिया यान हेतु रू. 60,00 (ग)चार पहिया हल्के मोटयरयान हेतु रू. 80.00 (घ)मध्यम मोटरयान हेतु रू. 100.00 (ड़)भारी मोटरयान हेतु रू. 150.00 | (1) प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, नियम 115 के उपनियम (7) के प्रयोजन के लिए प्रारूप-4 में इलेक्ट्रानिक रूप से प्रारूप-4 के माध्यम से जारी किये जाएंगे, यान के स्वामी को नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण-पत्र जारी करेगा जो छह मास तक विधिमान्य होगा। (2) ऐसा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र का स्वामी, यान के स्वामी से निम्नलिखित दरों पर फीस प्रभारित करेगा- टीप-जीएसटी की राशि पृथक से ली जाएगी। | |||||
| स. क्र. | मोटरयान का प्रकार | फीस रूपये में | अवधारित फीस में से सरकार को दी जाने वाली राशि | |||
| (1) | (2) | (3) | (4) | |||
| 1. | दो पहिया यान | 60.00 | 20.00 रू. | |||
| 2. | तीन पहिया यान | 90.00 | 30.00 रू. | |||
| 3. | चार पहिया हल्के मोटरयान | 120.00 | 40.00 रू. | |||
| 4. | मध्यम मोटरयान | 150.00 | 80.00 रू. | |||
| 5. | भारी मोटरयान | 300.00 | 100.00 रू. | |||
| 8. प्रदूषण जांच केन्द्र का निरीक्षण- | 8. प्रदूषण जांच केन्द्र का निरीक्षण- | |||||
| (1) परिवहन विभाग का कोई राजपत्रित अधिकारी, जिले का कलेक्टर या उसके द्वारा प्राधिकृत किया गया कोई राजपत्रित अधिकारी, अपनी-अपनी अधिकारिता के भीतर प्रदूषण जांच केन्द्र का निरीक्षण कर सकेगा और ऐसे निरीक्षण की रिपोर्ट जिला कलेक्टर तथा परिवहन आयुक्त को भेजेगा। 9. रजिस्टर का संधारण- | (1) परिवहन उप निरीक्षक से अनिम्न स्तर का कोई भी अधिकारी अथवा परिवहन आयुक्त या उसके द्वारा प्राधिकृत किया गया कोई भी अधिकारी, प्रदूषण जांच केन्द्र का निरीक्षण कर सकेगा और ऐसे निरीक्षण की रिपोर्ट क्षेत्रीय/अति. क्षेत्रीय/जिल परिवहन अधिकारी को भेजेगा। 9. रजिस्टर का संधारण- | |||||
| (1) प्रत्येक क्षेत्रीय/अति.क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी, अपनी अधिकारिता के भीतर प्राधिकृत, किए गए प्रदूषण जांच केन्द्रों के ब्यौरे, प्ररूप-5 में रजिस्टर में संधारित करेगा और इसके आधार पर एक विवरणी परिवहन आयुक्त को भेजेगा। | (1) प्रत्येक क्षेत्रीय/अति.क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी, अपनी अधिकारिता के भीतर प्राधिकृत, किए गए प्रदूषण जांच केन्द्रों के ब्यौरे, प्ररूप-5 में रजिस्टर में संधारित करेगा साथ ही वाहन के प्रदूषण जांच करते समय उसकी विडियों रिकार्डिंग की जाएगी जिसे निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा और इसके आधार पर एक विवरणी परिवहन आयुक्त को भेजेगा। | |||||
| 11. निर्देशों का अनुपालन- | 11. निर्देशों का अनुपालन- | |||||
| राज्य सरकार तथा परिवहन आयुक्त इस स्कीम के सुचारू प्रवर्तन की दृष्टि से कलेक्टर, परिवहन अधिकारियों तथा प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र को समय-समय पर आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे। ऐसे निर्देशों का अनुपालन संबंधित अधिकारी/व्यक्ति द्वारा किया जावेगा। | राज्य सरकार तथा परिवहन आयुक्त इस स्कीम के सुचारू प्रवर्तन की दृष्टि से परिवहन अधिकारियों तथा प्राधिकृत प्रदूषण जांच केन्द्र को समय-समय पर आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे। ऐसे निर्देशों का अनुपालन संबंधित अधिकारी/व्यक्ति द्वारा किया जावेगा। |
यह अधिसूचना राजपत्र प्रकाशन तिथि से प्रभावशील होगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
कमलेश बंसोड़, उप-सचिव.
Nava Raipur Atal Nagar, the 20th January 2025
NOTIFICATION
No. F 5-3/VIII-Trans./2016. - In exercise of the powers conferred by sub-rule (7) of rule 115 of the Central Motor Vehicles Taxation Rules, 1989, the State Government, hereby, makes amendment in the Chhattisgarh Motor Vehicles Pollution Testing Centre Scheme, 2001 issued by Notification No. 526/Transport Department/2001 dated 10 September 2001 and amended by Notification No. F 6-3/8-Part/2016 dated 20 July 2016 by deleting the clauses of serial number (1) of the following list and establishing serial number (2), namely:-
AMENDMENT
Of the said scheme –
| Provisions of Chhattisgarh Motor Vehicle Pollution Testing Centre Scheme, 2001 | Amendment Proposal 2025 |
| 4. Procedure for issuing authorization etc. - | 4. Procedure for issuing authorization etc. - |
| (1) A committee consisting of the Collector, Superintendent of Police and Transport Officer of the concerned district shall, having regard to the number of motor vehicles registered in the district and considering the requirement of the local area, propose the maximum number of pollution testing centres to be established in that district and the number so approved by the Collector shall be the maximum number of pollution testing centres in that district. | (1) The Regional/Additional Regional/District Transport Officer shall, keeping in view the number of motor vehicles registered in the district and considering the requirement of the local area, propose the maximum number of pollution testing stations to be set up in that district and the number so approved by the Additional Transport Commissioner/Transport Commissioner shall be the maximum number of pollution testing stations in that district. |
| (2) Subject to the maximum number so approved, the Collector shall, in consultation with the Superintendent of Police and the Transport Officer of the concerned district, determine the places where pollution testing stations shall be set up in the concerned district. The Collector shall take into account the traffic density and other relevant factors while deciding the pollution testing station. | (2) Subject to the maximum number so approved, the Additional Transport Commissioner/Transport Commissioner shall determine the places where pollution testing stations shall be set up in the concerned district in consultation with the Regional/Additional Regional/ District Transport Officer. The Additional Transport Commissioner/ Transport Commissioner shall take into account the traffic density and other relevant factors while deciding the pollution testing station. |
| (3) For setting up pollution testing stations under this scheme, the concerned Transport Officer of the district shall publish a general advertisement in the local or regional newspaper and invite applications in Form-1 along with the application fee prescribed in sub-rule (6). | (3) Deleted |
| (4) The applications so received shall be examined by the Committee mentioned in sub-rule (1). The Collector shall provide an opportunity of being heard and select the applicants. | (4) The applications thus received shall be examined by the Regional/Additional Regional/District Transport Officer. The application shall thereafter be proposed to the Transport Commissioner for approval. The Additional Transport Commissioner/Transport Commissioner shall select the applicants approved by him. |
| 5. Duration of authorization letter, renewal etc. - | 5. Period of authorization letter, renewal etc. - |
| (1) The authorization letter issued for pollution testing centre shall be valid for three years and may be renewed by the Collector from time to time for a maximum period of one year. | (1) The authorization letter issued for pollution testing centre shall be valid for three years and may be renewed by the Collector from time to time for a maximum period of one year. |
| (3) The Transport Officer shall submit an application for renewal of authorization letter to the Collector for renewal. The Collector may, after giving an | (3) The Regional/Additional Regional/ District Transport Officer shall submit the application for renewal of authorization letter to the Additional |
| o pportunity of being heard to the owner of the pollution testing centre, renew the authorization letter for reasons to be recorded in writing or refuse to issue the same. The Transport Officer of the concerned district shall issue a renewal letter in Form-3. | Transport Commissioner/Transport Commissioner for approval. After approval, the Transport Officer may renew the authorization letter or refuse to issue the authorization letter after giving an opportunity of being heard to the owner of the testing centre, recording the reasons in writing. The Transport Officer of the concerned district shall issue the renewal letter in Form-3. | |||||
| (4) The applicant or the owner of the pollution testing centre may file an appeal against the order of refusal to issue/refusal to renew the authorization letter passed by the Collector, before the Transport Commissioner, Chhattisgarh, Raipur, within 30 days of the date of the order along with the prescribed fee. The order passed in such appeal shall be final. | (4) The applicant or the owner of the pollution testing centre may file an appeal against the order of refusal to issue/refusal to renew the authorization letter passed by the Collector before the Transport Commissioner, Chhattisgarh, Raipur within 30 days of the date of the order along with the prescribed fee. The order passed in such appeal shall be final. | |||||
| (5) The owner of an authorized pollution testing station may surrender the authorization letter to the Collector at any time and the authorization shall be deemed to have been cancelled from the date of such surrender. | (5) The owner of an authorized pollution testing station may surrender the authorization letter to the Collector at any time and the authorization shall be deemed to have been cancelled from the date of such surrender. | |||||
| 6. Suspension/ Cancellation of Authorization Letter.- | 6. Suspension/ Cancellation of Authorization Letter. - | |||||
| (1) If the Collector is satisfied that any pollution testing station authorized under this Scheme does not comply with the provisions of the Act or the rules made there under and the conditions of the authorization letter, he may, after making such inquiry as he may deem fit and after giving an opportunity of being heard to the holder of the authorization letter, by order suspend/cancel the authorization letter. | (1) If the Collector is satisfied that any pollution testing station authorized under this Scheme does not comply with the provisions of the Act or the rules made there under and the conditions of the authorization letter, he may, after making such inquiry as he may deem fit and after giving an opportunity of being heard to the holder of the authorization letter, by order suspend/cancel the authorization letter. | |||||
| (3) An appeal against the suspension order passed by the Transport Officer of the concerned District shall lie to the Collector and against the order of suspension or cancellation passed by the Collector, an appeal shall lie to the Transport Commissioner and the order passed in the appeal shall be final. | (3) An appeal against the suspension order passed by the Transport Officer of the concerned District shall lie to the Additional Transport Commissioner/ Transport Commissioner. | |||||
| 7. Pollution Under Control Certificate.- | 7. Pollution Under Control Certificate.- | |||||
| (1) For the purpose of sub-rule (7) of rule 115, the owner of the authorized pollution testing centre shall issue pollution under control certificate in Form-4 to the owner of the vehicle which shall be valid for six months. (2) For issuing such certificate, the owner of the authorized pollution testing centre shall charge fee from the owner of the vehicle at the following rates- T ype of vehicle Fee Rs. ( a) For two wheeler vehicle Rs. 40.00 (b) For three wheeler vehicle Rs. 60.00 (c) For four wheeler light motor vehicle Rs. 80.00 (d) For medium motor vehicle Rs. 100.00 (e) For heavy motor vehicle Rs. 150.00 | (1) The owner of the authorized pollution testing centre shall issue pollution under control certificate to the owner of the vehicle in Form-4 for the purpose of sub- rule (7) of rule 115, which shall be valid for six months. (2) For issuing such certificate, the owner of the authorized pollution testing centre shall charge fee from the owner of the vehicle at the following rates- | |||||
| S. No. | Type of motor vehicle | Fee in rupees | Amount payable to the Government out of the fee | |||
| (1) | (2) | (3) | (4) | |||
| 1. | Two wheeler vehicle 60.00 | Rs. 20.00 | ||||
| 2. | Three wheeler vehicle | 90.00 | Rs. 30.00 | |||
| 3. | Four wheeler light motor vehicle | 120.00 | Rs. 40.00 | |||
| 4. | Medium motor vehicle | 150.00 | Rs. 80.00 | |||
| 5. | Heavy motor vehicle | 300.00 | Rs. 100.00 | |||
| Note- GST amount will be charged separately. | |
| 8. Inspection of Pollution Testing Centre- | 8. Inspection of pollution testing centre- |
| (1) Any gazetted officer of the Transport Department, the Collector of the District or any gazetted officer authorized by him may inspect the pollution testing centre within their respective jurisdiction and shall send a report of such inspection to the District Collector and the Transport Commissioner. | (1) Any officer not below the rank of Transport Sub Inspector or Transport Commissioner or any officer authorized by him may inspect pollution testing centre and send the report of such inspection to Regional/ Additional Regional/ District Transport Officer. |
| 9. Maintenance of Register- | 9. Maintenance of register- |
| (1) Every Regional/Extra Regional/ District Transport Officer shall maintain a register in Form-5 containing the details of pollution testing centres authorized within his jurisdiction and shall send a statement on the basis of the same to the Transport Commissioner. | (1) Every Regional/ Additional Regional/ District Transport Officer shall maintain the details of pollution testing centres authorized within his jurisdiction in a register in Form-5 and video recording of vehicle pollution testing shall be done while conducting the pollution test which shall be mandatory to be presented during inspection and on the basis of this a statement shall be sent to the Transport Commissioner. |
| 11. Compliance of Instructions- | 11. Compliance of instructions- |
| The State Government and the Transport Commissioner may issue necessary instructions from time to time to the Collector, Transport Officers and authorized pollution testing centre for smooth implementation of this scheme. Such instructions shall be complied with by the concerned officer/person. | The State Government and Transport Commissioner may issue necessary instructions from time to time to the Transport Officers and Authorized Pollution Testing Centers for smooth enforcement of this scheme. Such instructions will be complied with by the concerned officer/person. |
This notification will come into effect from the date of publication in the Gazette.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
KAMLESH BANSOD, Deputy Secretary.