विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 जनवरी 2025
आदेश
क्रमांक 241/3846/21-ब/छ.ग./2024.— राज्य शासन, एतद्द्वारा, विशेष लोक अभियोजक (PC Act), बस्तर जगदलपुर के पद पर नवीन नियुक्ति होने तक श्री सपन देवांगन, लोक अभियोजक, बस्तर-जगदलपुर को अपने कार्य के साथ-साथ विशेष लोक अभियोजक (PC Act), जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, उन्हें उपरोक्त अतिरिक्त कार्य हेतु पैरवी शुल्क नियमानुसार देय होगी। किन्तु रिटेनर फीस उन्हें उनके मूल पद लोक अभियोजक का ही देय होगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.