छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, शुक्रवार, दिनांक 24 जनवरी, 2025 (माघ 4, 1946)
अधिसूचना
क्रमांक-819/वि.स./विधान/2025. - माननीय राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित आदेश, दिनांक 15 जनवरी, 2025 सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है :-
''भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़, एतद्द्वारा इस राज्य की विधान सभा को सोमवार, दिनांक 24 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से विधान सभा भवन, रायपुर में समवेत् होने के लिये आमंत्रित करता हूं।
स्थान : रायपुर दिनांक : 15 जनवरी, 2025
रमेन डेका राज्यपाल, छत्तीसगढ़''
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.