विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 10 फरवरी 2025
अधिसूचना
क्रमांक 709/546/21-ब/छ.ग./2025. - राज्य सरकार, गृह विभाग के जावक क्रमांक-302, दिनांक 05-02-2025 (एफ-4-1/गृह-सी/2025) तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक एफ 36-03/तीन(एक)-2/पंचा.निर्वा./सेक्टर अधि./2024/3791 दिनांक 03-02-2025 में प्राप्त प्रस्ताव एवं संलग्न सूची अनुसार विनिर्दिष्ट अधिकारियों को, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 15 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, एतद्द्वारा तत्काल प्रभाव से नगरपालिका निर्वाचन 2025 एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 निर्वाचन के शांतिपूर्वक सम्पादन हेतु, निर्वाचन अवधि संपन्न होने तक विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी नियुक्त करते हुए विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान करती है। ये विशेष कार्यपालिक अधिकारी भारतीय न्याय संहिता के अधीन कार्यपालिक दण्डाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग मात्र विधि एवं व्यवस्था स्थापित करने के लिए कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
प्रशांत कुमार भास्कर, उप-सचिव.