राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 14 फरवरी 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-4/2024/रास/यू-5.⸺ इस सचिवालय की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-4/2024/रास/यू-5 दिनांक 15-01-2025 द्वारा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में कुलपति नियुक्ति हेतु पेनल अनुशंसित करने के लिये छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (क्रमांक 25 सन् 2004) की धारा 12 की उपधारा (2) के अंतर्गत खोज समिति का गठन किया गया।
माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के द्वारा छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 की धारा 12(5) के अंतर्गत खोज-समिति के पेनल प्रस्तुत किये जाने की अवधि में, एतद्द्वारा, चार सप्ताह की वृद्धि की गई है।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के संयुक्त सचिव.