विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 18 फरवरी 2025
शुद्धि पत्र
क्रमांक 780/500/21-ब(एक)/छ.ग./2025.— छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) दिनांक 07 अप्रैल, 2006 को यथा प्रकाशित छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 2006 संबंधी अधिसूचना क्रमांक फा. क्र. 2986/943/21-ब/छ.ग. दिनांक 07 अप्रैल, 2006 के हिन्दी पाठ के पृष्ठ क्रमांक 252(14) में नियम 7 के उप-नियम (1) के खण्ड (ख) में शब्द ''उस वर्ष'' के स्थान पर शब्द और चिन्ह ''उस, आगामी वर्ष'' पढ़ा जावे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, प्रशांत कुमार भास्कर, उप-सचिव.