Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 संबंधी

Published 21 February 2025

Department
राज्य निर्वाचन आयोग
Type
Extraordinary
Gazette no.
125
Notification no.
क्रमांक/एफ-54-1/तीन(दो)/न.पा./समय-अनुसूची/2025/4379
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-02-21.125
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

निर्वाचन भवन, सेक्टर-19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 21 फरवरी 2025

आदेश

क्रमांक/एफ-54-1/तीन(दो)/न.पा./समय-अनुसूची/2025/4379.— आयोग के समसंख्यक आदेश क्रमांक 3720 दिनांक 31-01-2025 द्वारा नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 के निर्वाचन की समय अनुसूची आदेश के प्रभाव एवं क्रियान्वयन को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के ज्ञापन क्रमांक 3647 दिनांक 01-02-2025 द्वारा सूचित किया गया है कि आयोग का आदेश दिनांक 31-01-2025 नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 के रिटर्निंग ऑफिसर को प्राप्त होने के पूर्व ही रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा छत्तीसगढ़ निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 39 के अनुसार वार्ड क्रमांक 35 के प्रत्याशी श्री चंदन कुमार यादव को सम्यक्‌ रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। प्रकरण के तथ्यों व नियमों के प्रावधानों के प्रकाश में आयोग का समसंख्यक आदेश क्रमांक 3720 दिनांक 31-01-2025 स्वयमेव शून्यवत्‌ होने के कारण एतद्‌द्वारा निरस्त किया जाता है।

(माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा अनुमोदित)

हस्ता./-

(नेहा कपूर) उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 21 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-02-21.125/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-02-21.125.