राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 27 फरवरी 2025
आदेश
क्रमांक एफ 1-5/2019/रास/यू- 6.— पंडित सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह का कार्यकाल दिनांक 02-03-2025 को पूर्ण होने के फलस्वरूप उत्पन्न रिक्त पद पर पंडित सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 9 (14) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा संभागायुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ दिनांक 03-03-2025 से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छः माह की अवधि तक के लिये कुलपति, पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति के रूप में कार्य करने के लिये नामनिर्देशित किया गया है।
हस्ता./-
(सी.आर.प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.