परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 5 मार्च 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 5-1/2024/आठ-परि.—यतः राज्य शासन का मत है कि, ''इंस्टीटयूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड टे्रफिक रिसर्च'' (IDTR) ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर (छ0ग0) के स्वामित्व के निम्नांकित मोटरयान को लोक हित में मोटरयान कर के भुगतान से छूट प्रदान करना समीचीन होगा।
| क्र. | वाहन क्रमांक | वाहन का प्रकार/मॉडल | वाहन बैठक क्षमता/सकलयान भार |
| 1. | CG04-NM-7296 | HGV (Ecommet) | 5,200 |
| 2. | CG04-NM-7297 | HGV (Ecommet) | 5,200 |
| 3. | CG04-PA-1028 | BUS (Skyline) | 50+1(साधारण) |
| 4. | CG04-PB-0382 | HGV (Tipper) | 13,000 |
अतएव, छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 (क्रमांक 25 सन् 1991) की धारा 21 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा,''इंस्टीटयूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड टे्रफिक रिसर्च'' (IDTR) ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर (छ0ग0) के स्वामित्व के मोटरयान को इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से, उक्त अधिनियम की धारा-3 के अधीन उद्ग्रहणीय मोटरयान कर के भुगतान से छूट प्रदान करती है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अंशिका ऋषि पाण्डेय, उप-सचिव.
Nava Raipur Atal Nagar, the 5th March 2025
NOTIFICATION
| S.No. | Vehicle Number | Vehicle Type/Model | Vehicle Sitting Capacity/Gross Vehicle Weight |
| 1. | CG04-NM-7296 | HGV (Ecommet) | 5,200 |
| 2. | CG04-NM-7297 | HGV (Ecommet) | 5,200 |
| 3. | CG04-PA-1028 | BUS (Skyline) | 50+1 (ordinary) |
| 4. | CG04-PB-0382 | HGV (Tipper) | 13,000 |
Therefore, in exercise of the powers conferred by Section 21(No. 25 of 1991) of the Chhattisgarh Motor Vehicle Taxation Act, 1991, the State Government, hereby, exempts the motor vehicle owned by "Institute of Driving and Traffic Research (IDTR) Driving Training Institute, Nava Raipur (Chhattisgarh) from the payment of motor vehicle tax leviable under section 3 of the said act from the date of issue of this notification.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ANSHIKA RISHI PANDAY, Deputy Secretary.