आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 27 मार्च 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 04-25/2006/32.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी) (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2014 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों की अनुसूची में,-
1. अनुसूची-तीन के सरल क्रमांक 1 के कॉलम (5) से संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित प्रविष्टियॉ प्रतिस्थापित की जाये, अर्थात्ः-
" किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नगर नियोजन/सिटी प्लानिंग/शहरी नियोजन/हाऊसिंग/कंट्री प्लानिंग/ग्रामीण नियोजन/अधोसंरचना नियोजन/क्षेत्रीय नियोजन/परिवहन नियोजन/पर्यावरण नियोजन/ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित कोई अन्य नियोजन विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि होना चाहिए।
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से (शहरी और क्षेत्रीय नियोजन में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या बैचलर ऑफ प्लानिंग) में स्नातक उपाधि के साथ केन्द्र या राज्य सरकारों/केन्द्र शासित प्रदेशों या अर्ध-शासकीय या वैधानिक या स्वायत्त संगठनों या निजी क्षेत्र की कंपनियों या शैक्षणिक संस्थानों के साथ शहरी नियोजन, हाऊसिंग एण्ड रियल स्टेट, ग्रामीण नियोजन, क्षेत्रीय नियोजन, अधोसंरचना नियोजन, परिवहन नियोजन या पर्यावरण नियोजन के क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव।
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंटीगे्रटेड डिग्री (नियोजन में इंटीगे्रटेड डिग्री, जो नियोजन में स्नातकोत्तर उपाधि देगी) के साथ केन्द्र या राज्य सरकारों/केन्द्र शासित प्रदेशों /विश्वविद्यालयों/मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों/ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों/अर्द्धशासकीय/ वैधानिक /स्वायत्त संगठनों/निजी क्षेत्र की कंपनियों/शैक्षणिक संस्थानों के साथ शहरी नियोजन, हाऊसिंग एण्ड रियल स्टेट, ग्रामीण नियोजन, क्षेत्रीय नियोजन, अधोसंरचना नियोजन, परिवहन नियोजन या पर्यावरण नियोजन के क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव।"
2. अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 1, 2, 3, एवं 4 के कॉलम (5) से संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित प्रविष्टियॉ क्रमशः प्रतिस्थापित की जायें, अर्थात्ः- " किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नगर नियोजन/सिटी प्लानिंग/शहरी नियोजन/ हाऊसिंग/कंट्री प्लानिंग/ ग्रामीण नियोजन/ अधोसंरचना नियोजन/ क्षेत्रीय नियोजन/परिवहन नियोजन/पर्यावरण नियोजन /ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित कोई अन्य नियोजन विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए।
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंटीगे्रटेड डिग्री (नियोजन में इंटीगे्रटेड डिग्री, जो नियोजन में स्नातकोत्तर उपाधि देगी) "
3. अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 5 के कॉलम (5) से संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित प्रविष्टियॉ प्रतिस्थापित की जायें, अर्थात्ः-
" किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नगर नियोजन/सिटी प्लानिंग/शहरी नियोजन/ हाऊसिंग/कंट्री प्लानिंग/ग्रामीण नियोजन/अधोसंरचना नियोजन/क्षेत्रीय नियोजन/परिवहन नियोजन /पर्यावरण नियोजन/ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित कोई अन्य नियोजन विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए।
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से शहरी और क्षेत्रीय नियोजन में स्नातक उपाधि (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या बैचलर ऑफ प्लानिंग)
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंटीगे्रटेड डिग्री (नियोजन में इंटीगे्रटेड डिग्री, जो नियोजन में स्नातकोत्तर उपाधि देगी) "
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सी.तिर्की, संयुक्त सचिव.
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 27 मार्च 2025
क्रमांक एफ 04-25/2006/32.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी) (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2014 में संशोधन संबंधी इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 27-03-2025 का हिन्दी एवं अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
सी.तिर्की, संयुक्त सचिव.
Nava Raipur Atal Nagar, the 27th March 2025
NOTIFICATION
No. F 04-25/2006/32.— In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Town and Country Planning (Class-I and II) (Gazetted) Services Recruitment Rules, 2014, namely:-
AMENDMENT
In Schedule of the said rules,-
1. For the entries relating to column (5) of serial number 1 of Schedule–III, the following entries shall be substituted, namely:-
"Should have Postgraduate Degree from any recognized University or Institute, in town planning/city planning/urban planning/housing /country planning/rural planning/infrastructure planning/regional planning /transport planning/environmental planning/any other planning specialization approved by AICTE.
Or
Should have Bachelor Degree (B. Tech. or B. Plan. in urban planning and regional planning) from any recognized University or Institute, with three year's experience in the field of urban planning, housing and real estate, rural planning, regional planning, infrastructure planning, transport planning or environmental planning with the Central or State Governments/UTs or Semi-Government or Statutory or Autonomous Organizations or Private Sector Companies or Academic Institutions.
Or
Integrated Degree (Integrated degree in Planning leading to Master of Planning) from any recognized University or Institute with two year's experience in the field of urban planning, housing and real estate, rural planning, regional planning, infrastructure planning, transport planning or environmental planning with the Central/State Governments/UTs /Universities/Recognized Research Institutions/Public Sector Undertakings /Semi-Government /Statutory /Autonomous Organizations /Private Sector Companies /Academic Institutions."
2. For the entries relating to column (5) of serial number 1, 2, 3 and 4 of Schedule– IV, the following entries shall be substituted, respectively, namely :-
"Should have Postgraduate Degree from any recognized University or Institute in town planning /city planning /urban planning /housing /country planning /rural planning / infrastructure planning /regional planning /transport planning /environmental planning /any other planning specialization approved by AICTE.
Or
Integrated Degree (Integrated degree in Planning leading to Master of Planning) from a recognized University or Institute."
3. For the entries relating to column (5) of serial number 5 of Schedule–IV, the following entries shall be substituted, namely:-
"Should have Postgraduate Degree from any recognized University or Institute, in town planning/ city planning /urban planning /housing /country planning /rural planning / infrastructure planning / regional planning /transport planning / environmental planning /any other planning specialization approved by AICTE.
Or
Bachelor Degree (B. Tech. or B. Plan.) in urban and regional planning from any recognized University or Institute.
Or
Integrated Degree (Integrated degree in Planning leading to Master of Planning) from any recognized University or Institute."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
C.TIRKEY, Deputy Secretary.