विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 27 मार्च 2025
आदेश
क्रमांक 1368/831/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्द्वारा, श्री सूरज मिश्रा, अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बेमेतरा के द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र आवेदन दिनांक 24-02-2025 को स्वीकार करते हुये उनकी सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी. सोहगौरा, अवर-सचिव.