Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 संबंधी

Published 17 April 2025

Department
गृह विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
339
Notification no.
क्रमांक एफ 2-12/दो-गृह/रापुसे/2025
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.339
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 17 अप्रैल 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 2-12/दो-गृह/रापुसे/2025.— भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (क्र. 46 सन्‌ 2023) की धारा 174 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, असंज्ञेय मामलों के संबंध में सूचना (इत्तिला) से संबंधित निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्‌ :-

नियम

1. सूचना का लेखबद्ध किया जानाः- (1) किसी पुलिस थाने में प्राप्त असंज्ञेय अपराध के घटित होने के संबंध में प्रत्येक सूचना को उस पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा अभिलेख पर लिया जाएगा, जहॉं सूचना प्राप्त हुई है और अनुलग्नक 'क' में दिए गए प्रारूप के अनुसार उसे पंजी (रजिस्टर) में दर्ज किया जाएगा;

(2) पूर्वोक्त प्रारूप में दर्ज की गई सूचना को संबंधित मजिस्ट्रेट को पाक्षिक रूप से अग्रेषित किया जाएगा।

2. पंजी (रजिस्टर) का जारी किया जाना ः- (1) उक्त पंजी (रजिस्टर) पर पृष्ठ अंकित किया जाएगा और इसे संबंधित एसडीओपी (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी) द्वारा आरंभिक पृष्ठ के साथ-साथ अंतिम पृष्ठ पर सत्यापित किया जाएगा।

(2) जब पंजी (रजिस्टर) पूर्ण हो जाए, तो उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा।

(3) नयी पंजी (रजिस्टर) प्राप्त करने का अनुरोध, संबंधित एसडीओपी (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी) के माध्यम से पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के कार्यालय को किया जाएगा।

3. मजिस्ट्रेट को प्रतिवेदन (रिपोर्ट) अग्रेषित करने के संबंध में संबंधित पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के कर्तव्य :-

(क) संबंधित पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी सूचनाकर्ता को सूचित करेगा कि उसके द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट/शिकायत असंज्ञेय मामले से संबंधित है और वह आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकता है।

(ख) संबंधित पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि नियम 1 में कथित अनुसार असंज्ञेय अपराध की जानकारी के संबंध में पंजी (रजिस्टर) में एक प्रविष्टि की जाए। (ग) संबंधित पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी ऐसे असंज्ञेय मामलों में पंजी (रजिस्टर) में दर्ज जानकारी को संबंधित मजिस्ट्रेट को पाक्षिक रूप से अग्रेषित करने के लिए उत्तरदायी होगा।

4. कोई भी पुलिस अधिकारी ऐसे मामलों की सुनवाई करने या मामले को सुनवाई के लिए सुपुर्द करने की शक्ति रखने वाले मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना किसी असंज्ञेय मामले की जांच नहीं करेगा।

5. ऐसा आदेश प्राप्त करने वाला कोई भी पुलिस अधिकारी, जांच के संबंध में उन्हीं शक्तियों का प्रयोग कर सकता है (वारंट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति के सिवाय) जैसा कि पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी किसी संज्ञेय मामले में कर सकता है।

6. जहॉं मामले का संबंध ऐसे दो या अधिक अपराधों से है, जिनमें से कम से कम एक मामला संज्ञेय है, वहॉं इस बात के होते हुए भी कि अन्य अपराध असंज्ञेय है, वह मामला संंज्ञेय मामला समझा जायेगा।

अनुलग्नक-क

पंजी (रजिस्टर)

स. क्र. जिला प्ुलिस थाना / चौकी सूचना का दिनांक व समय घटना का दिनांक समय व स्थान शिकायतकर्ता का नाम, उम्र व पता, फोन नंबर/मोबाईल नं. घटना का संक्षिप्त विवरण शिकायतकर्ता का नाम, उम्र व पता, फोन नंबर/ मोबाईल नं. सूचनाकर्ता को संबंधित मजिस्ट्रेट के पास जाने के लिए सूचना देना मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजने का दिनांक
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8) (9) (10)

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अभिषेक अग्रवाल, उप-सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 17th April 2025

NOTIFICATION

No. f 2-12/Two-Home/SPS/2025 .— In exercise of the powers conferred by Section 174 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (No. 46 of 2023), the State Government, hereby, makes the following rules regarding the information about non- cognizable cases, namely:-

RULES

1. Recording of Information.- (1) Every information relating to the commission of non-cognizable offence received in a police station shall be taken on record by an officer-in-charge of the Police Station where the information is received and shall be recorded in a register as per the format given in Annexure 'A'.

(2) The information recorded in the aforementioned format shall be forwarded fortnightly to the concerned Magistrate.

2. Issuance of Register.- (1) The said Register shall be page marked and attested by the concerned SDPO (Sub-Divisional Police Officer) at the opening page as well as on the last page.

(2) As and when the register is completed the same shall be deposited in SP Office.

(3) The request for getting new register shall be made to the office of Superintendent of Police (Headquater) through concerned SDPO (Sub- Divisional Police Officer).

3. Duties of the officer-in-charge of concerned police station in respect of forwarding the report to the Magistrate.

(a) The officer-in-charge of the concerned police station shall inform the informant that the report/complaint lodged by him relates to non-cognizable case and he may approach the concerned Magistrate for further proceedings.

(b) The officer-in-charge of the concerned police station shall ensure that an entry is made in the register regarding the information of non-cognizable offence as stated in rule 1.

(c) The officer-in-charge of concerned police station shall be responsible to forward the information recorded in the Register in such non-cognizable cases to the concerned Magistrate fortnightly.

4. No police officer shall investigate a non-cognizable case without the order of Magistrate having power to try such cases or commit the case for trial.

5. Any police officer receiving such order may exercise the same powers in respect of the investigation (except the power to arrest without warrant) as an officer in charge of a Police Station may exercise in a cognizable case.

6. Where a case relates to two or more offences of which at least one is cognizable case, the case shall be deemed to be a cognizable case, notwithstanding that other offences are non-cognizable.

Annexure-A

REGISTER

S. No. District Police Station Date and Time of information Incident date time and place Name, Age and Address of the complainant phone number/ mobile number Brief Description of the incident Name, Age and Address of the complainant phone number/ mobile number Whether informant informed to approach concerned Magistrate Date of Sending report to the Magistrate
(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8) (9) (10)

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

ABHISHEK AGRAWAL, Deputy Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.339/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.339.