Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 संबंधी

Published 17 April 2025

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
345
Notification no.
क्रमांक 1620/1223/21 -ब/छ.ग./2025
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.345
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 15 अप्रैल 2025

संशोधित आदेश

क्रमांक 1620/1223/21 -ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन के द्वारा, भारत के संविधान के अनुच्छेद 234 सहपठित छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 5 (1) से प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, विभागीय आदेश क्रमांक 1650/2011/21-ब/छ.ग./2024 दिनांक 19-07-2024 के अनुसार व्यवहार न्यायाधीश ( प्रवेश स्तर) - 2022 के चयन सूची के अन्य पिछड़ा वर्ग के पद पर दर्शित श्री सागर चंन्द्राकर पिता श्री चित्रांगद प्रसाद चंद्राकर को छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा में व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) के पदं पर, छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 3(1) (क) के अंतर्गत वेतनमान 77840-136520 (लेवल-J-1) में अस्थायी रूप से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अथवा अन्य आदेश तक उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त किया गया है ।

राज्य शासन, मान. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यू.पी. (एस.) क्र. 4812/2021 एवं डब्ल्यू.पी. (एस.) क्र. 5879/2021 में पारित अंतिम आदेश दिनांक 02.01.2025 के परिपालन में तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) वर्ष-2020 की संशोधित चयन परिणाम क्रमांक 175/11/चयन/2021 दिनांक 24-01-2025 के अनुसार तथा इस विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1650/2011/21-ब (एक) /छ.ग./2024 दिनांक 19-07-2024 की निरंतरता में श्री सागर चंद्राकर पिता श्री चित्रांगद प्रसाद चंद्राकर को क्रमांक-17 (OBC-O) में काल्पनिक (Notional) रूप से नियुक्त करता है ।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, अतिरिक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.345/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-17.345.