Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 संबंधी

Published 24 April 2025

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
377
Notification no.
क्रमांक 1760/1300/21-ब/छ.ग./2025
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-24.377
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 23 अप्रैल 2025

आदेश

क्रमांक 1760/1300/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, भारत के संविधान के अनुच्छेद 234 सहपठित छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 5(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर)-2020 के संशोधित चयन परिणाम दिनांक 24-01-2025 के अनुपूरक सूची सरल क्रमांक-01 पर अंकित श्रीमती साक्षी खन्ना (Smt. Sakshi Khanna) पति श्री विहीत खन्ना को छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा में व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पद पर, छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2006 के नियम 3 (1)(क) के अंतर्गत वेतनमान 77840-136520 (लेवल-J-1) में अस्थायी रूप से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अथवा अन्य आदेश तक उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त करता है।

उक्त नियुक्ति माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय में डब्ल्यू.पी.एस.क्रमांक 4812/2021 सिद्वार्थ पाण्डे विरूद्ध छ.ग. शासन एवं डब्ल्यू.पी.एस.क्रमांक 5879/2021 साक्षी शर्मा विरूद्ध छ.ग. शासन व अन्य में पारित अंतिम आदेश दिनांक 02-01-2025 में छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर के संशोधित चयन परिणाम के आधार पर इस शर्त के साथ जारी किया जाता है कि सत्यापन (चरित्र, दस्तावेज एवं चिकित्सा) में किसी प्रकार की प्रतिकूल टीप प्राप्त होने पर यह नियुक्ति आदेश स्वयं निरस्त माना जावेगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, अतिरिक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 24 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-24.377/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-24.377.