Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में संशोधन संबंधी

Published 25 April 2025

Department
वाणिज्य और उद्योग विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
381
Notification no.
File No.: GENCOR-35010/391/2025-COMM. & INDUS
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-25.381
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 25 अप्रैल 2025

अधिसूचना

File No.: GENCOR-35010/391/2025-COMM. & INDUS.— चूंकि, राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की कंडिका (12.29) में उल्लेखित मंत्री मण्डलीय उप समिति के गठन के प्रावधान में हुई त्रुटि को दूर करना आवश्यक है,

अतएव्‌ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की कंडिका (2) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में निम्नानुसार संशोधन करता है, अर्थात

संशोधन

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की कंडिका (12.29) में दर्शित सारणी के स्थान पर, निम्नानुसार प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌-

''(1) मान. मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़-अध्यक्ष

(2) मान. मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग-सदस्य

(3) मान. मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, विधि विभाग-सदस्य

(4) मान. मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग-सदस्य

(5) मान. मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, अन्य विभाग यथा आवश्यक-सदस्य (विशेष आमंत्रित)।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के भारसाधक सचिव इस उप समिति के संयोजक होंगे।''

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रजत कुमार, सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 25 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-25.381/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-25.381.