Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 (क्र. 25 सन् 1991) में संशोधन संबंधी

Published 28 April 2025

Department
परिवहन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
390
Notification no.
क्रमांक एफ 5-2/2024/आठ-परि
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-28.390
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 28 अप्रैल 2025

सूचना

क्रमांक एफ 5-2/2024/आठ-परि. -छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 (क्र. 25 सन्‌ 1991) में संशोधन का निम्नलिखित प्रारूप, जिसे राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 (क्र. 25 सन्‌ 1991) की धारा 23 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए बनाना प्रस्तावित करती है, उक्त अधिनियम की धारा 23 की उप-धारा (1) द्वारा अपेक्षित किए गए अनुसार, उन समस्त व्यक्तियों जिनके कि इससे प्रभावित होने की संभावना है, की जानकारी के लिए एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है, तथा एतद्‌द्वारा सूचित किया जाता है कि, उक्त प्रारूप पर इस सूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से 30 दिवस के अवसान के पश्चात्‌ विचार किया जायेगा।

कोई आपत्ति या सुझाव, जो उक्त प्रारूप के संबंध में किसी व्यक्ति से, विनिर्दिष्ट कालावधि के पूर्व, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर, के कार्यालय में, कार्यालयीन समय में प्राप्त हों, पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विचार किया जाएगा।

संशोधन प्रारूप

उक्त अधिनियम की अनुसूची में,-

अनुसूची तीन के स्थान पर, निम्नलिखित अनुसूची प्रतिस्थापित की जाये, अर्थात्‌ः-

''तृतीय अनुसूची

[धारा 4 देखिये]

स.क्र. यानों का वर्णन किसी विनिर्माता या व्यापारी के कब्जे में के प्रत्येक वाहन के लिये वार्षिक कर
(1) (2) (3)
1. मोपेड एवं मशीनयुक्त साईकिल (इंजन क्षमता 50 सी.सी. से अनधिक) रू. 30.00
2. मोपेड एवं मशीनयुक्त साईकिल से भिन्न मोटर साईकिल रू. 45.00
3. तिपहिया वाहनों के लिये रू. 150.00
4. हल्के मोटरयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 900.00
5. मध्यम यात्री वाहन, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1050.00
6. मध्यम मालयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1050.00
7. भारी यात्री वाहन, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1875.00
8. भारी मालयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1875.00
9. विशिष्ट विवरण के अन्य कोई मोटरयान रू. 1500.00''

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अंशिका ऋषि पाण्डेय, उप-सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 28th April 2025

NOTICE

No. F 5-2 /2024/VIII-Trans. – The following draft of amendment in the Chhattisgarh Motoryan Karadhan Adhiniyam, 1991 (No. 25 of 1991), which the State Government, in exercise of the powers conferred by section 23 of the Chhattisgarh Motoryan Karadhan Adhiniyam, 1991 (No. 25 of 1991), porposes to make, is hereby, published as required by sub-section (1) of section 23 of the said Adhiniyam, for the information of all persons likely to be affected thereby and notice is hereby given that the said draft shall be taken into consideration after the expiry of 30 days from the date of publication of this notice in the Official Gazette.

Any objection or suggestion regarding the said draft received from any person before the specified period, in office hours in office of the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Transport, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Nava Raipur Atal Nager, District Raipur shall be considered by the Government of Chhattisgarh.

DRAFT AMENDMENT

In Schedule of the said Adhiniyam,-

For Schedule-III, the following shalll be substituted, namely:-

"THIRD SCHEDULE

[See Section 4]

S. No. Type of motor vehicle Annual tax on every vehicle in the possession of a manufacturer or dealer
(1) (2) (3)
1. Mopeds and motor cycles (engine capacity not exceeding 50 cc) Rs. 30.00
2. Motor cycles other than mopeds and motor cycles Rs. 45.00
3. For three wheelers Rs. 150.00
4. Light motor vehicle including chassis Rs. 900.00
5. Medium passenger vehicle including chassis Rs. 1050.00
6. Medium goods vehicle including chassis Rs. 1050.00
7. Heavy passenger vehicle including chassis Rs. 1875.00
8. Heavy goods vehicle including chassis Rs. 1875.00
9. Any other motor vehicle of specified description Rs. 1500.00"
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, ANSHIKA RISHI PANDAY, Deputy Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 28 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-28.390/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-28.390.