Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु कम से कम तीन व्यक्तियों की तालिका (पैनल) अनुशंसित करने संबंधी

Published 29 April 2025

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
396
Notification no.
क्रमांक एफ 1-10/2024/रास/यू-6
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-29.396
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 29 अप्रैल 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-10/2024/रास/यू-6. - पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ अधिनियम, 2004 (संशोधित अधिनियम, 2019) की धारा 9(2) में निहित प्रावधान अनुसार पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु कम से कम तीन व्यक्तियों की तालिका (पैनल) अनुशंसित करने हेतु माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नानुसार खोज समिति नियुक्त किया गया है :-

1. प्रो.(डॉ.) रमेश चन्द्र डेका, सेवानिवृत्त निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली कुलाधिपति द्वारा नामनिर्देशित किया गया व्यक्ति अध्यक्ष
2. श्री प्रदीप देशपाण्डे, अध्यक्ष, सेवा भारती बिलासपुर डी-343, फेस-2, रामाग्रीन सिटी, बिलासपुर (छ.ग.) कार्यपरिषद द्वारा अनुशंसित किया गया एक व्यक्ति सदस्य
3. श्री दिनेश शर्मा, सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा, रायपुर (छ.ग.) अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा द्वारा नामनिर्देशित एक व्यक्ति सदस्य

2/ उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में कम से कम तीन व्यक्तियों की तालिका (पैनल) माननीय कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 29 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-29.396/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-04-29.396.