विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 30 अप्रैल 2025
अधिसूचना
,
क्रमांक 1867/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्द्वारा, इस विभाग के अधिसूचना क्रमांक 1291-1292/21-ब/छ.ग./2024 दिनांक 27-06-2024 को अधिक्रमित करते हुए नोटरी नियम 1956 के नियम-4 के उपनियम-1 के अधीन छत्तीसगढ़ राज्य में नोटरी अधिनियम तथा नियम में प्रावधानित नोटरी नियुक्ति, शिकायतों की जांच एवं अन्य प्रावधानित समस्त कार्यों हेतु श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, उप सचिव, विधि को ''सक्षम प्राधिकारी'' अभिहित करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.