गृह (सी-अनुभाग) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 मई 2025
अधिसूचना
File No. GENCOR-35/739/2025-HOME SECTION.— दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 (अधिनियम 25 सन् 1946) की धारा 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, थाना राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, छत्तीसगढ़, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 36/2024 धारा 420, 120बी भादवि एवं 7 भ्र. नि. अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के अनुसंधान हेतु दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों की शक्तियों और क्षेत्राधिकार का विस्तार सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में करने हेतु सहमति प्रदान की जाती है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर.पी. चौहान, उप-सचिव.