विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 19 मई 2025
आदेश
क्रमांक-2127/1289/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्द्वारा, श्री कौशल कुमार सिंह, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल-पेण्ड्रारोड, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.) के द्वारा नोटरी कार्य करने में अनिच्छा व्यक्त किये जाने के कारण नोटरी अधिनियम 1952 की धारा-10(क) के अनुसार श्री कौशल कुमार सिंह, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल-पेण्ड्रारोड, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का नाम नोटरी रजिस्टर से विलोपित करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, उप-सचिव.