Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) नियम, 2025 संबंधी

Published 20 May 2025

Department
वाणिज्यिक कर विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
434
Notification no.
F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(38), एवं (39)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-20.434
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 मई 2025

अधिसूचना

सं. 09/2025 - राज्य कर

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(38).— राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) नियम, 2024 (जिसे इसमें इसके पश्चात नियम कहा गया है) के नियम 1 के उप-नियम (1) के साथ पठित छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए,छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना संख्या 12/2024-राज्य कर क्रमांक एफ 10-39/2024/वाक/पांच(70) दिनांक 28 अगस्त, 2024 जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 482 तारीख 3 सितम्बर, 2024 द्वारा प्रकाशित किया गया था,नीचे दी गई सारणी के स्तंभ (3) में उल्लिखित निम्नलिखित तारीखों को उन तारीखों के रूप में नियत करती है, जिन पर उक्त सारणी के स्तंभ (2) में विनिर्दिष्ट नियमों के उपबंध प्रवृत्त समझे जाएंगे, अर्थात्‌ :-

सारणी

क्र.सं. नियम तिथि
(1) (2) (3)
1 नियम 2, 24, 27 और 32 11 फरवरी, 2025
2 नियम 8, 37 और नियम 38 का खंड (ii) 1 अप्रैल, 2025

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

एस.के. सिंह, उप-सचिव.

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 मई 2025

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(38).— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(38), दिनांक 01-05-2025 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

एस.के. सिंह, उप-सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 1st May 2025

NOTIFICATION

No. 09/2025 - State Tax

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(38).— In exercise of the powers conferred by section 164 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), read with sub-rule (1) of rule 1 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax (Amendment) Rules, 2024 (hereinafter referred to as rules), issued vide notification No. 12/2024–State Tax, No. F 10-39/2024/CT/V(70), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 28th August, 2024, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 482, dated the 3rd September, 2024, the State Government hereby appoints the following dates as mentioned in column (3) of the table below, on which the provisions of rules specified in column (2) of the said table, shall be deemed to have come into force, namely: ––

TABLE

S. No Rules Date
(1) (2) (3)
1 Rules 2, 24, 27 and 32 11th day of February, 2025
2 Rules 8, 37 and clause (ii) of rule 38 1st day of April, 2025

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

S.K. SINGH, Deputy Secretary.

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 मई 2025

अधिसूचना

सं. 11/2025 - राज्य कर

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(39).— राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद की सिफारिशों पर, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर नियम, 2017 को और संशोधित करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्‌ः- 1. (1) इन नियमों को छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) नियम, 2025 कहा जाएगा।

(2) इन नियमों में जैसा अन्यथा उपबंधित है, उसके सिवाय, ये नियम 27 मार्च, 2025 से प्रवृत्त मानें जायेंगे। 2. छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर नियम, 2017 में-

(क) नियम 164 में,-

(i) उपनियम (4) में, ''उक्त उपधारा के अधीन अधिसूचित तारीख को या इससे पूर्व केवल उक्त सूचना या कथन या आदेश में मांग किए गए कर की पूर्ण रकम" शब्दों के स्थान पर "उक्त उपधारा के अधीन अधिसूचित तारीखको या इससे पूर्व केवल उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि से संबंधित कर की पूर्ण रकम और उक्त सूचना या कथन या आदेश में माँग किए गए कर" शब्द रखे जाएंगे ।

(ii) उपनियम (4) के पश्चात निम्नलिखित स्पष्टीकरण अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः- स्पष्टीकरण- उन मामलों में जहां अधिनियम की धारा 128क की उपधारा (1) में उल्लिखित कोई सूचना या विवरण या आदेश में, जिसमें आंशिक रूप से उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि के लिए और आंशिक रूप से उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि से भिन्न किसी अन्य अवधि के लिए कर की मांग शामिल है, ऐसे किसी भी कर, ब्याज और शास्ति के लिए कोई प्रतिदाय उपलब्ध नहीं होगा, जिसका छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) नियम, 2025 के प्रारंभ होने से पूर्व संपूर्ण अवधि के लिए पहले ही उन्मोचन कर दिया गया है।

(ख) नियम 164 के उपनियम 7 में, पहले परंतुक के पश्चात्‌ निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः-

''परन्तु यह और कि जहाँ धारा 128 क की उपधारा (1) में उल्लिखित कोई सूचना या विवरण या आदेश में,जिसमें आंशिक रूप से उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि के लिए और आंशिक रूप से उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि से भिन्न अन्य अवधि के लिए कर की मांग भी शामिल है, आवेदक अपील वापस लेने के बजाय अपील प्राधिकारी या अपील न्यायाधिकरण को सूचित करेगा कि वह उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि के लिए अपील को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है और संबंधित प्राधिकारी उक्त अनुरोध पर ध्यान देने के पश्चात उक्त उपधारा में उल्लिखित अवधि से भिन्न अन्य अवधि के लिए ऐसा आदेश पारित करेगा जिसे वह उचित और न्यायसंगत समझे ।

स्पष्टीकरण- शंका को दूर करने के लिए, यह स्पष्ट किया जाता है कि अपील आवेदन धारा 128 क के उप-खंड (3) के प्रयोजनार्थ 1 जुलाई, 2017 से 31 मार्च, 2020 या उसके भाग की अवधि के लिए उक्त सूचना के विस्तार तक वापस लिया हुआ समझा जाएगा।''

3. यह अधिसूचना 27 मार्च, 2025 से प्रवृत्त समझी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

एस.के. सिंह, उप-सचिव.

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 1 मई 2025

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION (39).— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(39), दिनांक 01-05-2025 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

एस.के. सिंह, उप-सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 1st May 2025

NOTIFICATION No. 11/2025 - State Tax

F.N. RULE/74/2025-COMTAX SECTION(39) – In exercise of the powers conferred by section 164 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby makes the following rules further to amend the Chhattisgarh Goods and Services Tax Rules, 2017, namely:—

1. (1) These rules may be called the Chhattisgarh Goods and Services Tax (Second Amendment) Rules, 2025.

(2) Save as otherwise provided in these rules, they shall be deemed to have come into force from 27th March, 2025.

2. In the Chhattisgarh Goods and Services Tax Rules, 2017,–

(a) in rule 164, – (i) in sub-rule (4), after the words ―after payment of the full amount of tax‖, the words ―related to period mentioned in the said sub-section and‖ shall be inserted.

(ii) after sub-rule (4), the following Explanation shall be inserted, namely: -

―Explanation, - No refund shall be available for any tax, interest, and penalty, which has already been discharged for the entire period, prior to the commencement of the Chhattisgarh Goods and Services Tax (Second Amendment) Rules, 2025, in cases where a notice or statement or order mentioned in sub-section (1) of section 128A, includes a demand of tax, partially for the period mentioned in the said sub-section and partially for a period other than mentioned in the said sub-section.‖.

(b) in rule 164, in sub-rule 7, after the first proviso, the following proviso shall be inserted, namely: - ―Provided further that where the notice or statement or order mentioned in sub-section(1) of section 128A of the Act includes demand of tax, partially for the period mentioned in the said sub- section and partially for the period other than that mentioned in the said sub-section, the applicant instead of withdrawing the appeal, shall intimate the appellate authority or Appellate Tribunal that he does not wish to pursue the appeal for the period mentioned in the said sub-section and the relevant authority shall, after taking note of the said request, pass such order for the period other than that mentioned in the said sub-section, as he thinks just and proper.

Explanation,– For the removal of doubt, it is clarified that the appeal application shall be deemed to have been withdrawn to the extent of the said intimation for the period from the 1st July, 2017 to the 31st March, 2020 or part thereof, for the purpose of sub-clause (3) of section 128A.‖

3. This Notification shall be deemed to have come into force on the 27th March, 2025.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

S.K. SINGH, Deputy Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 May 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-20.434/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-20.434.