संस्कृति विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 मई 2025
अधिसूचना
क्रमांक RULE-801/48/2025-CULTURE.— राज्य शासन, एतद् द्वारा अर्थाभावग्रस्त लेखकों और कलाकारों तथा उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए वित्तीय सहायता योजना नियम , 1986 में निम्नलिखित और संशोधन करता है , अर्थात्:-
संशोधन
उक्त नियमों में, -
1. नियम 3 में विनिदिष्ट वित्तीय सहायता की राशि में अंक एवं शब्द ''राशि 2000/- रूपए (दो हजार रूपए) '' के स्थान पर अंक एवं शब्द ''राशि 5000/- (पांच हजार रूपए)'' प्रतिस्थापित किया जाता है ।
2. यह संशोधन छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन दिनांक से प्रभावशील होंगे । शेष प्रावधान यथावत् रहेंगे ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अन्बलगन पी.,सचिव.