Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 में उपांतरण संबंधी

Published 21 May 2025

Department
आवास एवं पर्यावरण विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
439
Notification no.
क्रमांक एफ 07-60/2024/32
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-21.439
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 मई 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 07-60/2024/32.— राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क की उपधारा (1) के खण्ड (क) के अन्तर्गत दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 में अत्यावश्यक लोक प्रयोजनार्थ निम्नानुसार भूमि का उपांतरण प्रस्तावित करते हुए सूचना दो प्रमुख दैनिक स्थानीय समाचार पत्रों में एक दिन प्रकाशित की गई थी :-

दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 में उपांतरण

क्र. ग्राम खसरा क्रमांक कुल रकबा दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 अनुसार भू उपयोग अधिनियम की धारा 23-क के तहत्‌ उपांतरण
1. कसारीडीह (सिविल लाईन दुर्ग) 858/1 का भाग 5.015 वाणिज्यिक आवासीय
862 का भाग 3.141
874/2 का भाग 0.860

2. उक्त उपांतरण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की रिडेव्हलपमेंट योजना हेतु है।

3. सूचना में उल्लेखित निश्चित समयावधि में कोई आपत्ति/सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है।

4. अतः राज्य शासन एतद्‌ द्वारा दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 में उपरोक्त उपांतरण की पुष्टि करता है। उक्त उपांतरण दुर्ग-भिलाई विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 का अंगीकृत भाग होगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.तिर्की, संयुक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 21 May 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-21.439/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-05-21.439.