राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 23 मई 2025
आदेश
क्रमांक/एफ 1-12/2024/रास/निजी/यू.-3.— छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाध्यक्ष, आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा Prof. (Dr.) Shiv Dayal Pandey, Vice-Chancellor, Madhyanchal Professional University, Bhopal (M.P.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।
2. Prof. (Dr.) Shiv Dayal Pandey का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम एवं विश्वविद्यालय परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।
हस्ता./-
(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.