विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 26 मई 2025
आदेश
क्रमांक 2360/21-ब/छ.ग./2025.— राज्य शासन, एतद्द्वारा, विधि और विधायी कार्य विभाग के नियमावली के नियम 18 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये विभाग के आदेश क्रमांक 4125/2771/21-ब/छ.ग./2024 दिनांक 20-11-2024 के द्वारा शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजक, राजनांदगांव के पद पर नियुक्त श्री राकेश कुमार मिश्रा की 62 वर्ष की आयु दिनांक 04-05-2025 को पूर्ण होने के कारण, उन्हें दिनांक 31-05-2024 से सेवामुक्त करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, अतिरिक्त सचिव.