Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु अवधि में वृद्धि संबंधी

Published 03 June 2025

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
471
Notification no.
क्रमांक एफ 1-10/2024/रास/यू.-6
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.471
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 2 जून 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-10/2024/रास/यू.-6.— इस सचिवालय की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 29-04-2025 द्वारा पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु तालिका (पैनल) अनुशंसित करने के लिए पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ अधिनियम, 2004 (संशोधित अधिनियम, 2019) की धारा 9 (2) अंतर्गत खोज समिति का गठन किया गया है।

माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ अधिनियम, 2004 की धारा 9(5) में निहित प्रावधान अंतर्गत खोज समिति के तालिका (पैनल) प्रस्तुत किये जाने की अवधि में, एतद्‌द्वारा चार सप्ताह की वृद्धि की गई है।

हस्ता./-

(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 03 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.471/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.471.