Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर का कुलपति नियुक्त संबंधी

Published 03 June 2025

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
472
Notification no.
क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/यू.-16
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.472
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 3 जून 2025

आदेश

क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/यू.-16.— इस सचिवालय के समसंख्यक आदेश दिनांक 25-02-2025 के द्वारा Prof. (Dr.) Ambuj Jagdish Gupta, Dean, School of Management, Ajeenkya D.Y. Patil University, Pune को आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया था। डॉ. गुप्ता के द्वारा कुलपति पद पर कार्यभार ग्रहण करने की असमर्थता व्यक्त किये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005 ) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाध्यक्ष, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा Prof. (Dr.) Ramchandra Srinivas Jahagirdar, Principal, Nutan Maharashtra Institute of Engineering and Technology, Pune को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है ।

2/. Prof. (Dr.) Ramchandra Srinivas Jahagirdar का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम, परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी ।

हस्ता./-

(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 03 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.472/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-03.472.