राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 4 जून 2025
आदेश
क्रमांक एफ 1-3/2019/रास/यू.-5.— इस सचिवालय के आदेश क्रमांक एफ 1-1/2019/रास/यू.-5 दिनांक 07-10-2024 एवं क्रमांक एफ 1-3/2019/रास/यू.-5 दिनांक 11-04-2025 के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2014 की धारा 13 (6) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई द्वारा प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान दायित्वों सहित दिनांक 06-06-2025 से वृध्दि करते हुए दो माह के लिये कुलपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के रुप में कार्य करने हेतु नामनिर्देशित किया गया है।
हस्ता./-
(सी.आर. प्रसन्ना) राज्यपाल के सचिव.