Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में कुलपति नियुक्ति हेतु खोज-समिति का गठन संबंधी

Published 06 June 2025

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
479
Notification no.
क्रमांक एफ 1-4/2024/रास/यू.-5
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-06.479
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 6 जून 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-4/2024/रास/यू.-5.— छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (क्रमांक 25 सन्‌ 2004) की धारा 12 की उपधारा (6) में निहित प्रावधान अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में कुलपति के पद पर नियुक्ति हेतु प्रौद्योगिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रख्यात न्यूनतम तीन व्यक्तियों की तालिका (पैनल) अनुशंसित करने के लिए माननीय कुलाधिपति द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों की खोज-समिति का गठन किया गया है :-

Prof. Ashok Puranik Executive Director, All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Guwahati अध्यक्ष
Shri Sujogya Kumar Misra (Shri S.K. Misra), IAS Former Chief Secretary, Govt. of C.G. सदस्य
Group Captain (Dr.) Renu Rajguru Professor and Head, ENT Department, All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Raipur सदस्य

2. माननीय कुलाधिपति द्वारा Prof. Ashok Puranik को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 3. उपर्युक्त समिति छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 की धारा 12(6) में निहित प्रावधान अंतर्गत अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की अवधि में माननीय कुलाधिपति को तालिका (पैनल) प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(निधि साहू) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 06 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-06.479/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-06.479.