Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

आंजनेय विश्वविद्यालय, ग्राम-नरदहा, रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु खोजबीन समिति का गठन संबंधी

Published 17 June 2025

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
487
Notification no.
क्रमांक एफ 1-1/2025/रास/निजी/यू.-5
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-17.487
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 13 जून 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-1/2025/रास/निजी/यू.-5.— छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत आंजनेय विश्वविद्यालय, ग्राम-नरदहा, रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन समिति का गठन किया गया हैः-

1. डॉ. एस. के. पाण्डेय, भूतपूर्व कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) प्रायोजक निकाय द्वारा नामांकित शिक्षाविद्‌ अध्यक्ष
2. प्रोफेसर आर.सी. अग्रवाल, रिटायर्ड प्रोफेसर (भौतिक विभाग), साईंस महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.) प्रायोजक निकाय द्वारा नामांकित शिक्षाविद्‌ सदस्य
3. डॉं. डी.डी. कश्यप, प ्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय रतनपुर, जिला-बिलासपुर, (छ.ग.) राज्य शासन द्वारा नामांकित एक ख्यातिप्राप्त व्यक्ति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी।

हस्ता./-

(निधि साहू) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-17.487/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-17.487.