Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ जिला न्यायपालिका स्थापना (भर्ती एवं सेवा शर्तें) कर्मचारी नियम, 2023 में संशोधन संबंधी

Published 19 June 2025

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
491
Notification no.
F.No.2653/1884/XXI-B/C.G./2025
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-19.491
Languages
English, Hindi

त्तीसगढ़शासन

पंजीयन क्रमांक "छत्तीसगढ़/दुर्ग/ 09 / 2013-2015. "

सत्यमेव जयते

"बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान (बिना डाक टिकट ) के प्रेषण हेतु अनुमत. क्रमांक जी.2-22-छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई. दिनांक 30-05-2001 . "

छत्तीसगढ़ राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 491 ]

नवा रायपुर, गुरुवार, दिनांक 19 जून 2025- ज्येष्ठ 29, शक 1947

विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय , महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर नवा रायपुर अटल नगर , दिनांक 19 जून 2025

अधिसूचना

F.No.2653 /1884 / XXI - B / C.G. / 2025 . भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , छत्तीसगढ़ के राज्यपाल , छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से, एतद्वारा , छत्तीसगढ़ जिला न्यायपालिका स्थापना (भर्ती एवं सेवा शर्तें) कर्मचारी नियम , 2023 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करते हैं, अर्थात्ः-

संशोधन

उक्त नियमों में ,-

नियम 16 के स्थान पर, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाए , अर्थात्ः-

" 16 सीधी भर्ती के लिए चयन का तरीकाः-

(1 ) उपरोक्त नियम के तहत जिला न्यायपालिका के सभी पदों के लिये चयन , जो सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने है , राज्य सरकार की किसी भर्ती एजेंसी ( यथा- CGVYAPAM) के माध्यम से या समय - समय पर माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिये गये आदेश के अनुसार किया जाएगा ।

(2) उपरोक्त नियम के तहत सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले जिला न्यायपालिका के पदों के लिए विज्ञापन का प्रारूप संबंधित जिला न्यायपालिका की परीक्षा समिति द्वारा आरक्षण नीति , अन्य नियमों और विनियमों / उच्च न्यायालय / राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशो का पालन करते हुए पदों की पहचान करके तैयार किया जायेगा । तत्पश्चात् इसे आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को भेजा जाएगा ।

981 982

छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 19 जून 2025

(3 ) उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री द्वारा सभी जिला न्यायालय से सीधी भर्ती के माध्यम से वर्ग - तीन एवं वर्ग चार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्राप्त होने के बाद उन्हें राज्य सरकार की किसी भर्ती एजेंसी (यथा- CGVYAPAM ) के माध्यम से या माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार उन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा / प्रक्रिया आयोजित करने के लिए आदेश प्राप्त करने हेतु माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

(4) माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार रजिस्ट्री उक्त पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा / प्रक्रिया आयोजित करने के लिए समुचित कदम उठाएगी । "

Nava Raipur Atal Nagar , the 19th June 2025

NOTIFICATION

F.No.2653 / 1884 / XXI - B / C.G. / 2025 . In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India , the Governor of Chhattisgarh , in consultation with Hon'ble the Chief Justice of the High Court of Chhattisgarh , hereby , makes the following further amendment in the Chhattisgarh District Judiciary Establishment ( Recruitment and Conditions of Service ) Employees Rules , 2023 , namely : -

AMENDMENT

In the said rules , -

For rule 16 , the following rule shall be substituted , namely: - " 16. Mode of Selection for Direct Recruitment.-

( 1 ) The selection for all the posts of District Judiciary , under aforementioned rule , which are to be filled up by way of direct recruitment , shall be made by conducting the examination through any Recruitment 982( 1)

छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 19 जून 2025

Agency of the State Government ( Such as - CGVYAPAM ) or as ordered by Hon'ble the Chief Justice from time to time.

(2) The format Advertisement for the posts of the District Judiciary , which are to be filled up by way of direct recruitment under aforementioned rule , shall be prepared by the examination committee of concerned District Judiciary by identifying the posts following the reservation policy , other rules and regulations / instructions of High Court / State Government issued in this regard . Thereafter , the same shall be sent to the Registry of the High Court for necessary action .

( 3 ) The Registry of the High Court after receipt of advertisement from all the District Judiciary for recruitment to the Class - III and Class - IV posts which are to be filled up by direct recruitment , shall place the same before Hon'ble the Chief Justice for soliciting orders for conducting the examination / process for recruitment to the said posts through any Recruitment Agency of the State Government ( Such as - CGVYAPAM ) or as ordered by Hon'ble the Chief Justice .

(4 ) According to the orders of Hon'ble the Chief Justice , Registry will take appropriate steps for conducting the examination / process for the recruitment to the said posts . "

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, अतिरिक्त सचिव.

संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री , छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय , नवा रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित - 2025.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 19 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-19.491/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-19.491.