Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में संशोधन संबंधी

Published 20 June 2025

Department
परिवहन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
493
Notification no.
क्रमांक एफ 5-2/2024/आठ-परि.
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-20.493
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 जून 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 5-2/2024/आठ-परि.— छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991(क्र. 25 सन्‌ 1991) की धारा 23 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में निम्नलिखित और संशोधन करती है, जिसे उक्त अधिनियम की धारा 23 की उप-धारा (1) के परन्तुक द्वारा अपेक्षित किए गए अनुसार, पूर्व में प्रकाशित किया जा चुका है अर्थातः-

संशोधन

उक्त अधिनियम की अनुसूची में,-

अनुसूची तीन के स्थान पर, निम्नलिखित अनुसूची प्रतिस्थापित की जाये, अर्थातः-

तृतीय अनुसूची

[धारा 4 देखिये]

स.क्र. यानों का वर्णन किसी विनिर्माता या व्यापारी के कब्जे में के प्रत्येक वाहन के लिये वार्षिक कर
(1) (2) (3)
1. मोपेड एवं मशीनयुक्त साईकिल (इंजन क्षमता 50 सी.सी. से अनधिक) रू. 30.00
2. मोपेड एवं मशीनयुक्त साईकिल से भिन्न मोटर साईकिल रू. 45.00
3. तिपहिया वाहनों के लिये रू. 150.00
4. हल्के मोटरयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 900.00
5. मध्यम यात्री वाहन, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1050.00
6. मध्यम मालयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1050.00
7. भारी यात्री वाहन, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1875.00
8. भारी मालयान, जिसमें चेसिस भी सम्मिलित है रू. 1875.00
9. विशिष्ट विवरण के अन्य कोई मोटरयान रू. 1500.00

यह अधिसूचना राजपत्र प्रकाशन तिथि से प्रभावशील होगी।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अंशिका ऋषि पाण्डेय, उप-सचिव.

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 20 जून 2025

क्रमांक एफ 5-2/2024/आठ-परि.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 20 जून, 2025 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अंशिका ऋषि पाण्डेय, उप-सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 20th June 2025

NOTIFICATION

No F 5-2 /2024/VIII-Trans.— In exercise of the powers conferred by section 23 of the Chhattisgarh Motor Vehicle Taxation Act, 1991 (No. 25 of 1991), the State Government, hereby, make the following further amendment in the Chhattisgarh Motor Vehicle Taxation Act, 1991, the same having been previously published as required by proviso of sub-section (1) of Section 23 of the said Act namely:-

AMENDMENT

In Schedule of the said Act,-

For Schedule-III, the following shall be substituted, namely:-

THIRD SCHEDULE

[See Section 4]

S. No. Type of motor vehicle Annual tax on every vehicle in the possession of a manufacturer or dealer
(1) (2) (3)
1. Mopeds and motor cycles (engine capacity not exceeding 50 cc) Rs. 30.00
2. Motor cycles other than mopeds and motor cycles Rs. 45.00
3. For three wheelers Rs. 150.00
4. Light motor vehicle including chassis Rs. 900.00
5. Medium passenger vehicle including chassis Rs. 1050.00
6. Medium goods vehicle including chassis Rs. 1050.00
7. Heavy passenger vehicle including chassis Rs. 1875.00
8. Heavy goods vehicle including chassis Rs. 1875.00
9. Any other motor vehicle of specified description Rs. 1500.00

This notification shall come into force from the date of publication in the Gazette.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

ANSHIKA RISHI PANDEY, Deputy Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 20 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-20.493/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-20.493.