Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

नगर पंचायत कुरूद, जिला धमतरी को नगर पालिका बनाये जाने संबंधी

Published 26 June 2025

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
508
Notification no.
क्रमांक GENCOR/2536/2025-UAD
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-26.508
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 26 जून 2025

अधिसूचना

क्रमांक GENCOR/2536/2025-UAD. — छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन्‌ 1961) की धारा 5(1)(क) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्‌द्वारा निम्न अनुसूची में वर्णित क्षेत्र को नगर पालिका कुरूद, जिला-धमतरी गठित करने का अभिप्राय प्रकट करता हैः-

अनुसूची -1

प्रस्तावित नगर पालिका कुरूद की सीमा में सम्मिलित किए जाने वाले क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार हैः-

स. क्र. नगर पालिका कुरूद में सम्मिलित किये जाने वाले क्षेत्र का विवरण जनसंख्या (वर्ष 2011)
1 नगर पंचायत कुरूद 13783

अनुसूची -2

कुरूद नगर पालिका की सीमाएं निम्नानुसार होंगीः-

नगर पंचायत कुरूद की सीमाएं ही नगर पालिका कुरूद की सीमा होंगी।उपरोक्त आशय के ''छत्तीसगढ़ राजपत्र'' में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा व्यक्ति अपनी आपत्ति/सुझाव लिखित में कलेक्टर-धमतरी को उनके कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर राज्य शासन के विनिश्चय हेतु प्रस्तुत कर सकते है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव. नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 26 जून 2025 क्रमांक GENCOR/2536/2025-UAD. — भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 26-06-2025 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव.

Nava Raipur Atal Nagar, the 26th June 2025

NOTIFICATION

No. GENCOR/2536/2025-UAD. — In exercise of the powers conferred by section 5(1)(a) of Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961) the State Government, hereby, intend to constitute Municipal Council Kurud, Dist-Dhamtari as per schedule given below :-

SCHEDULE-1

The particulars of areas of Municipal Council Kurud is as under:-

S.No. Proposed areas to be included in Municipal Council Kurud population (Year 2011)
1 Nagar Panchayat Kurud 13783

SCHEDULE-2

The Revised boundary of Municipal Council Kurud is as under:-

The boundaries of Nagar Panchayat Kurud shall be the boundaries of Municipal Council Kurud.

Any person or any local authority may submit his Suggestion/objection in writing to the Collector, District-Dhamtari on any official day and time within 21 days from the date of Publication in the "Chhattisgarh Rajpatra" for the consideration of the State Government. By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, RENUKA SHRIVASTAVA, Joint Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 26 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-26.508/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-06-26.508.