गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 26 जून 2025
अधिसूचना
क्रमांक ESTB/1342/2025-HOME SECTION.— राज्य सरकार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (अधिनियम संख्या 46, 2023) की धारा 265 की उप-धारा (3) के द्वितीय परंतुक, धारा 266 की उप-धारा (2) के द्वितीय परंतुक तथा धारा 308 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, माननीय न्यायालय द्वारा स्वतंत्र गवाहों, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला और उसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत अन्य सभी प्रयोगशालाओं में पदस्थ विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों की ऑडियो-विजुअल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जांच के लिए स्थापित, निम्नलिखित विडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों को, निर्दिष्ट स्थानों के रूप में अधिसूचित करती है, अर्थात्ः-
| स.क्र. | जिला का नाम | निर्दिष्ट विडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष |
| 1. | रायपुर | संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर |
| 2. | बिलासपुर | क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, बिलासपुर |
| 3. | जगदलपुर | क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला. जगदलपुर |
| 4. | अंबिकापुर | क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, अंबिकापुर |
| 5. | दुर्ग | क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, दुर्ग |
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अभिषेक अग्रवाल, उप-सचिव.
Nava Raipur Atal Nagar, the 26th June 2025
NOTIFICATION
| S.No. | District Name | Specified Video Conferencing Room Location |
| 1. | Raipur | Director. State Forensic Science Laboratory, Raipur |
| 2. | Bilaspur | Regional Forensic Science Laboratory, Bilaspur |
| 3. | Jagdalpur | Regional Forensic Science Laboratory, Jagdalpur |
| 4. | Ambikapur | Regional Forensic Science Laboratory, Ambikapur |
| 5. | Durg | Regional Forensic Science Laboratory, Durg |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ABHISHEK AGRAWAL, Deputy Secretary.