सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 30 जून 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2-2/2025/1/3.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
नियम 19 में, उप-नियम (5) के खण्ड (1) के उप खण्ड (ङ) के पश्चात् निम्नलिखित उप खण्ड जोड़ा जाये, अर्थात् -
(च) शेयर (Share), प्रतिभूतियॉं (Securities), डिबेंचर्स (Debentures) और म्युचुअल फण्ड्स (Mutual Funds) में निवेश
स्पष्टीकरण.- शेयरों, प्रतिभूतियों या अन्य निवेशों की बार-बार खरीद एवं बिक्री (Intra day, BTST, Future and option (F&O) व cryptocurrency में ट्रेडिंग/निवेश) को इस उप-खण्ड के अंतर्गत अवचार के रूप में माना जाएगा।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
रजत कुमार, सचिव.
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 30 जून 2025
क्रमांक एफ 2-2/2025/1/3.— भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 2-2/2025/1/3, दिनांक 30 जून, 2025 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है। Nava Raipur Atal Nagar, the 30th June 2025
NOTIFICATION
No. F 2-2/2025 /1-3.— In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Civil Services (Conduct) Rules. 1965, namely :-
AMENDMENT
In the said rules,-
After sub-rule (e) of clause (1) of sub-rule(5) of rule 19, the following sub-clause shall be added, namely :-
"(f) Investments in shares, securities, debentures and mutual funds.
Explanation.-Frequent buying and selling of shares, securities or other investments (trading/investment in Intra day, BTST, Future and option (F&O) and cryptocurrency) shall be treated as misconduct under this sub-clause."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
RAJAT KUMAR,Secretary.