Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

जिला बीजापुर में निर्दिष्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष संचालित कार्यालय संबंधी

Published 30 July 2025

Department
गृह विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
593
Notification no.
ESTB/5056/2025-HOME SECTION
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-07-30.593
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अधिसूचना

ESTB/5056/2025-HOME SECTION.— राज्य सरकार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (अधिनियम संख्या 46, सन्‌ 2023) की धारा 265 की उप-धारा (3) के द्वितीय परंतुक, धारा 266 की उप धारा (2) के द्वितीय परंतुक तथा धारा 308 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, कलेक्टर जिला बीजापुर एवं उनके अधिकार क्षेत्र में स्थित जिला कलेक्टोरेट, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद पंचायत तथा अन्य कार्यालयों में संचालित निम्नलिखित विडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों को निर्दिष्ट स्थानों के रूप में अधिसूचित करता है अर्थात्‌ः-

क्रमांक स्थान वीडियों कांफ्रेसिंग संचालित कार्यालय का नाम
1 बीजापुर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत
2 बीजापुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक
3 बीजापुर कार्यालय उप जेल
4 भोपालपटनम्‌ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
5 भैरमगढ़ गंगालूर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
6 उसूर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
7 ग ंगालूर थाना गंगालूर
8 कुटरू थाना कुटरू

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अभिषेक अग्रवाल, उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 30 July 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-07-30.593/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-07-30.593.