राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 31 जुलाई 2025
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-11/2024/रास/निजी/यू.-8. - इस सचिवालय की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-1/2024/रास/निजी/यू.-8 दिनांक 19-05-2025 द्वारा आई.एस.बी.एम., विश्वविद्यालय कोसमी, छुरा, गरियाबंद में कुलपति नियुक्ति हेतु छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा-17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत डॉ. सुशील त्रिवेदी, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर की अध्यक्षता में खोजबीन-समिति का गठन किया गया है।
माननीय कुलाध्यक्ष, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, कोसमी, छुरा, गरियाबंद द्वारा कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने के लिए 30 दिवस का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।
हस्ता./-
(हिना अनिमेष नेताम) राज्यपाल के उप-सचिव.