गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
आदेश
ESTB/5519/2025-HOME SECTION.— राज्य सरकार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (अधिनियम सं. 46 सन् 2023) की धारा 265 की उप-धारा (3) के द्वितीय परंतुक, धारा 266 की उप धारा (2) के द्वितीय परंतुक, तथा धारा 308 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, कलेक्टर, जिला गरियाबंद एवं उनके अधिकार क्षेत्र में स्थित जिला कलेक्टोरेट, जनपद पंचायत तथा अन्य कार्यालयों में संचालित निम्नलिखित वीडियों कांफ्रेसिंग कक्षों को, निर्दिष्ट स्थानों के रूप में अधिसूचित करता हैं, अर्थात्ः-
| क्रं. | स्थान | अधिसूचित किये जाने वाले कार्यालय का नाम |
| 1 | जिला गरियाबंद | कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी |
| 2 | फिंगेश्वर | कार्यालय जनपद पंचायत |
| 3 | मैनपुर | कार्यालय जनपद पंचायत |
| 4 | देवभोग | कार्यालय जनपद पंचायत |
| 5 | छुरा | कार्यालय जनपद पंचायत |
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अभिषेक अग्रवाल, उप-सचिव.