Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

"जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025" संबंधी

Published 07 August 2025

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
616
Notification no.
क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/32/1934
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.616
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 अगस्त 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/32/1934.— छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-ग की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये ''जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' विभाग के अधिसूचना क्र./एफ 15-11/15-02/2025/32/1112 दिनांक 02.04.2025 जारी की गई थी।

(2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा परीक्षण उपरांत ''प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025'' के क्रियान्वयन हेतु अनुसूची-एक, दो एवं तीन प्रस्तुत किया है।

(3) अतएव विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन की आगामी कार्यवाही हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 की कंडिका 05-(छ) के अनुसरण में, राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, जिला जशपुर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेषित अनुसूची-एक, दो एवं तीन को जारी करता है। संबंधित सदस्य/व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार अपना अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए ''कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक-बी, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002'' में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 22.08.2025 तक प्रस्तुत कर सकेगें। लिफाफे के ऊपर ''जिला जशपुर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन हेतु अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति'' अंकित किया जावे। निर्धारित दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यावेदनों, दावा या आपत्ति पर राज्य शासन का विनिश्चय अंतिम होगा, जो सभी पक्षो पर बंधनकारी होगा। (4) प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण कर, ''जशपुर, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' की अनुसूची-एक, दो एवं तीन का अंतिम प्रकाशन कर, पुनर्गठन योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।

संलग्न :- अनुसूची-एक, दो एवं तीन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

जिला- जशपुर, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-एक

संबद्ध बैंक : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी)
1 2 3 4
निरंक
जिला- जषपुर, छाीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025

अनुसूची - दो

संबद्व बैंक : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) नवीन सोसायटी नवीन सोसायटी का कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम)
1 2 3 4
1 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 पत्थलगांव, प.क्र. 233 पंगसुवा प्ांगसुवा, पाकरगांव, तुरूवाआमा, झक्कड़पुर, मुड़ापारा
गाला डुडुंगजोर, गाला, बुढ़ाडांड, षिवपुर
2 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 लुडे़ग प.क्र. 96 काडरो काडरो, बंधनपुर, खाड़ामाचा, हल्दीझरिया, कुकुरगांव, बिरीमडेगा, बगईझरिया, छातासराई, महेषपुर, मुड़ाबहला
डुमरबहार डुमरबहार, बिलडेगी, सराईटोला, षेखरपुर, बनगांव बी, लोकेर
3 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कोतबा प.क्र. 93 जामझोर जामझोर, खूंटापानी, झिमकी, कोकियाखार, मधुवन, आमाटोली
सुरंगपानी सुरंगपानी, कर्राबेंवरा, पीठाआमा
4 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कोनपारा प.क्र. 128 ग ंझियाडीह गझियाडीह, ऑरीजोर, अम्बाकछार, टाकमुण्डा, कुम्हारबहार, डुमरिया, डोंगादरहा, महुवाडीह, कोल्हेनझरिया, जामटोली, हाथीबेड, माटीपहाड़छर्रा, कुल्हाड़बुड़ा, जोरंडाझरिया, खुटसेरा, दलेसर, डागबंधी, तेलाईन
5 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 तपकरा प.क्र. 214 फरसाबहार फरसाबहार, हेटघींंचा, उपरघींचा, खुटगांव, औंरीजोर, बनगांव, धौरासांड, पण्डरीपानी, सहसपुर, बोखी, सीमाबारी, तुबा
भगोरा भगोरा, कन्दईबहार, मेण्डरबहार, पगुराबहार, गारीघाट, सिकिरमा
समडमा समडमा, लवाकेरा, बांसाझाल
6 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 बगीचा प.क्र. 293 रेंगले रेंगले, कुटमा, पत्ताकेला, सुतरी, बेंद, भितघरा, राजपुर (वनग्राम), गुरम्हाकोना, बेतरा
7 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कुर्रोग प.क्र. 827 साहीडांड साहीडांड, गायलूंगा, रमसमा, पण्डरीपानी, बुटंगा, रंगपुर (वनग्राम), कुडराटेपना (वनग्राम), डुमरपानी (वनग्राम), कलिया, बच्छरांव, रनपुर, कुरूमढोढ़ा, सरबकोम्बो, कुहापानी, जामपानी, करमा, डोंडराही, ताम्बाकछार, जबला, कुदमुरा
8 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कांसाबेल प.क्र. 207 बटईकेला बटईकेला, नकबार, कोड़लिया, बैगाअम्बा, साजापानी, खुटेरा, सागीभावना, केनाडांड, खारपानी
चेटबा चेटबा, खुंटीटोली, सूजीबहार, ढुढरूडांड, नरियरडांड
9 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 चोंगरीबहार प.क्र. 127 श्षब्दमुण्डा बरजोर, षब्दमुण्डा, तिलंगा, सेमरकछार, कोटानपानी, नक्टीमुण्डा, हथगड़ा
10 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 दुलदुला प.क्र. 148 करडेगा मयुरचून्दी, केन्दापानी, सिमड़ा, गट्‌टीबुडा, गोड़अम्बा, करडेगा, मकरीबंधा, सपघरा
कस्तुरा चांपाटोली, बरपानी, लोरो, कस्तुरा, जामपानी, रायडीह, जामटोली, झरगांवा, विपतपुर
11 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 मनोरा प.क्र. 121 सोनक्यारी सोनक्यारी, तालासिली, पंडरसिली, रेमने, अलोरी, पटिया, ओरकेला, गीधा, करडीह
12 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कुनकुरी प.क्र. 128 गोरिया बेहराखार, चराईखारा, रजौटी, पकरीकछार, गोरिया, हर्राडांड, हेठकापा, जाकबहला, कलिबा, कुरकुंगा, लोढ़ाअम्बा
बासनताला बासनताला, भेलवांटोली, खरवाटोली,जोरातराई
जिला- जशपुर, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-तीन

संबद्ध बैंक : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित क्षेत्र) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी) नवीन सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है।
1 2 3 4 5
1 निरंक
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.616/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.616.