Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

"जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025" संबंधी

Published 07 August 2025

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
622
Notification no.
क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/27/1824
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.622
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 7 अगस्त 2025

अधिसूचना

क्रमांक एफ 15-11/15-02/2025/27/1824.— छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 16-ग की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये ''जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' विभाग के अधिसूचना क्र./एफ 15-11/15-02/2025/27/1108 दिनांक 02.04.2025 जारी की गई थी।

(2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा परीक्षण उपरांत ''प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025'' के क्रियान्वयन हेतु अनुसूची-एक, दो एवं तीन प्रस्तुत किया है।

(3) अतएव विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन की आगामी कार्यवाही हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 02.04.2025 की कंडिका 05-(छ) के अनुसरण में, राज्य शासन एतद्‌ द्वारा, जिला सरगुजा के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेषित अनुसूची-एक, दो एवं तीन को जारी करता है। संबंधित सदस्य/व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार अपना अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग को संबोधित करते हुए ''कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक-बी, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002'' में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 22.08.2025 तक प्रस्तुत कर सकेगें। लिफाफे के ऊपर ''जिला सरगुजा, की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन हेतु अभ्यावेदन/दावा या आपत्ति'' अंकित किया जावे। निर्धारित दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन, दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यावेदनों, दावा या आपत्ति पर राज्य शासन का विनिश्चय अंतिम होगा, जो सभी पक्षो पर बंधनकारी होगा। (4) प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण कर, ''जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना, 2025'' की अनुसूची-एक, दो एवं तीन का अंतिम प्रकाशन कर, पुनर्गठन योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।

संलग्न :- अनुसूची-एक, दो एवं तीन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सी.आर. प्रसन्ना, सचिव.

जिला- सरगुजा, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-एक

संबद्ध बैंक : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी)
1 2 3 4
निरंक
जिला- सरगुजा, छाीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025

अनुसूची - दो

संबद्व बैंक : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर

क्र. विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित सोसायटी) नवीन सोसायटी नवीन सोसायटी का कार्यक्षेत्र (ग्रामों का नाम)
1 2 3 4
1 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 प्रतापगढ़ उलकिया उलकिया, गुतुरमा, बेलगांव
2 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 पेटला रजौटी रजौटी, ललितपुर
3 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 बतौली खडधोवा गहिला, कालीपुर, मांजा, चिरंगा,करदना,लैगु,भटको,खडधोवा
4 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 सेदम मंगारी मंगारी,कपाटबहरी,बिषुनपुर,बालमपुर, रतनपुर,डुमरभावना
5 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 अमेरा पुहपुटरा पुहपुटरा, सिरकोतंगा, रजपुरीकला, कटकोना,
6 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0जमगला बिनकरा कोरजा,बिनकरा,
आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0निम्हा ग ुमगराकला,गुमगराखुर्द, बगदर्री
7 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 कुन्नी लोसंगा कटिन्दा,लोसंगी,रेम्हला, लोसंगा,सेलरा,कोटबर्रा,लब्जी,जामा,डांडकेसरा
8 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 नमनाकला परसा परसा, भकुरा, रजपुरीखुर्द देवगढ़, भिटठीखुर्द, भफौली, करम्हा, हसुली
9 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 दरिमा बरगंवा बरगंवा,परसापाली, नवगई, ससकालो, बरगई, खजुरी, कुम्हरता, पम्पापुर नानदमाली, बडादमाली
10 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 मेन्ड्राकला रामपुर रामपुर,पोंडीखुर्द, परसोंडीखुर्द, हरिहरपुर, ईन्दरपुर
11 आ0जा0 सेवा सह0 समिति मर्या0 राजापुर खडगांव कतकालों, चैनपुर, पीडीया, खडगांव, महारानीपुर, चिडापारा, पेंट, रजखेता
जिला- सरगुजा, छत्तीसगढ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुर्नगठन योजना-2025

अनुसूची-तीन

क्रमांक विद्यमान सोसायटी जो प्रभावित है (प्रभावित क्षेत्र) अपवर्जित कार्यक्षेत्र (ग्रामो का नाम) विद्यमान सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है। (परिणामी सोसायटी) नवीन सोसायटी जिसमे अपवर्जित क्षेत्र जुडा है।
1 2 3 4 5
1 निरंक
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.622/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2025-08-07.622.